खेल की खबरें | मैंने अब तक जो भी हासिल किया, वह मेरा सर्वश्रेष्ठ नहीं है : नीरज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किसी भी खिलाड़ी के लिये ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना वास्तविक उपलब्धि होती है लेकिन भारत के भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का कहना है कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है और वह इस साल होने वाली प्रतियोगिताओं में 90 मीटर का आंकड़ा हासिल करने की कोशिश करेंगे।

लंदन, 18 मार्च किसी भी खिलाड़ी के लिये ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना वास्तविक उपलब्धि होती है लेकिन भारत के भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का कहना है कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है और वह इस साल होने वाली प्रतियोगिताओं में 90 मीटर का आंकड़ा हासिल करने की कोशिश करेंगे।

पिछले साल तोक्यो ओलंपिक खेलो में 24 वर्षीय चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर के प्रयास से एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। वह निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे।

चोपड़ा ने कहा कि इस साल के उनके लक्ष्यों में विश्व चैंपियनशिप में पदक तथा एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में अपने खिताब का बचाव करने के अलावा 90 मीटर के पार भाला फेंकना है।

चोपड़ा ने एक खेल वेबसाइट से कहा, ‘‘मुझे हमेशा लगता है कि मैंने अब तक जैसा प्रदर्शन किया है और जो कुछ भी हासिल किया है वह 'सर्वश्रेष्ठ' नहीं है। मुझे लगता है कि मैं भविष्य में वास्तव में इससे बेहतर कर सकता हूं। यह देखकर अच्छा लगता है कि पूरा देश मुझ पर विश्वास करता है और मुझसे काफी उम्मीद रखता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं काफी पहले से 90 मीटर तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं निकट भविष्य में वास्तव में ऐसा कर सकता हूं। मुझ पर 90 मीटर के पार भाला फेंकने के लिये किसी तरह का दबाव नहीं है, लेकिन मैं इस साल इसे हासिल करने के लिये अपनी ताकत और गति के साथ अपनी तकनीक पर काम करूंगा।’’

चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.03 मीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\