विदेश की खबरें | जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने पर आपको क्या करना चाहिए ?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रोबिना (ऑस्ट्रेलिया), आठ जनवरी (द कन्वरसेशन) दो साल से दुनिया कोविड-19 महामारी की चपेट में हैं। ऑस्ट्रेलिया में हमने जांच का विस्तार किया है, व्यापक लॉकडाउन से गुजरे हैं और इस घातक वायरस से निपटने के लिए 90 प्रतिशत से अधिक वयस्कों का दोहरा टीकाकरण किया है।

रोबिना (ऑस्ट्रेलिया), आठ जनवरी (द कन्वरसेशन) दो साल से दुनिया कोविड-19 महामारी की चपेट में हैं। ऑस्ट्रेलिया में हमने जांच का विस्तार किया है, व्यापक लॉकडाउन से गुजरे हैं और इस घातक वायरस से निपटने के लिए 90 प्रतिशत से अधिक वयस्कों का दोहरा टीकाकरण किया है।

जब किसी को पता चलता है कि वह संक्रमित है तो यह जानते ही वह घबरा जाता है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि अगर आप संक्रमित हैं तो अस्पताल जाना जरूरी है। इस संबंध में कुछ हिदायतें हैं जिनका पालन करना चाहिए।

अगर घर में ही त्वरित एंटीजन जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है तो पीसीआर जांच कराने की जरूरत नहीं है। अगर आपमें लक्षण हैं लेकिन आपने ना तो पीसीआर ना ही रैपिड जांच कराई है तो आपको सबसे पहले मान लेना चाहिए कि आप संक्रमित हैं और जांच कराए जाने तक पृथक-वास में रहना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति आपका ख्याल रख सकता है, आपकी मदद कर सकता है तो उसे रोजाना हाल चाल लेते रहने या फोन पर बात करने के लिए कहिए। अपने कार्यस्थल को भी सूचित करना चाहिए और आगामी सप्ताह के लिए प्रतिबद्धताओं को स्थगित कर देना चाहिए।

मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना जरूरी है और आपको भी खुद अपने संपर्क में आए लोगों को सचेत कर देना चाहिए। कुछ राज्यों में आपको लोक स्वास्थ्य तंत्र को इसकी जानकारी देनी होगी कि आप संक्रमित हैं। हालांकि इस बारे में सभी जगह एक समान नीति नहीं है।

मौजूदा राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के तहत हल्के लक्षण की स्थिति में और अगर पहले से किसी गंभीर रोग से ग्रस्त नहीं हैं तो आप घर पर ही उपचार करा सकते हैं। कुछ लोगों को फोन पर स्वास्थ्य के बारे में सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, 65 साल से अधिक उम्र के लोगों, गर्भवती महिलाओं, कमजोर प्रतिरक्षा वालों और मघुमेह, मोटापा, हृदय, जिगर या फेफड़े की बीमारियों अथवा टीका नहीं लेने वालों को सलाह लेने की जरूरत हो सकती है। चूंकि इस समूह के लोगों को ज्यादा खतरा रहता है इसलिए चिकित्सीय सलाह लेने की जरूरत हो सकती है।

कुछ चीजों का ख्याल रखना चाहिए। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए जहां तक संभव हो घर के दूसरे लोग सुरक्षित रहें। जरूरी नहीं कि घर के प्रत्येक सदस्य आपसे संक्रमित होंगे। घर हवादार होना चाहिए, साफ-सफाई बनाकर रखनी चाहिए। चूंकि आप घर से बाहर नहीं जा सकते इसलिए दवाओं, खाद्य पदार्थों की व्यवस्था करवा लें। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाते रहना चाहिए। आपको अपने शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए।

अगर आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 92 प्रतिशत या इससे नीचे चला जाता है तो आपको तुरंत चिकित्सीय सलाह की जरूरत है। ऑक्सीजन का स्तर मापने के लिए स्मार्ट वाच पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

हर दिन सुबह, दोपहर, शाम कुछ सवाल खुद से पूछना चाहिए कि क्या मैं अपने से खाना खा सकता हूं? क्या मुझे किसी दवा की जरूरत है? क्या मैं बिना किसी सहारे के शौचालय जा सकता हूं? अगर इस तरह के सवालों का जवाब ना है तो आपको चिकित्सीय मदद की जरूरत हो सकती है।

अगर सांस लेने में दिक्कत हो, कोई वाक्य बोल पाने में कठिनाई हो, सही से नींद नहीं आए, अचेत होने, त्वचा का रंग बदलने, दर्द होने, मूत्र त्यागने में दिक्कत हो या खांसते समय खून आने अथवा सीने में दर्द होने की शिकायत हो तो चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए।

अंत में, अगर आप संक्रमित होने से पहले यह सब पढ़ रहे हैं तो यह बहुत उपयुक्त समय है जब आपको अपने लिए पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\