विदेश की खबरें | कपड़े धोने के पाउडर, तरल डिटर्जेंट में क्या अंतर है?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया), 11 नवंबर (द कन्वरसेशन) कपड़े धोने का डिटर्जेंट खरीदते समय, विकल्पों की संख्या चौंकाने वाली होती है। सभी उत्पादों से संभवतः आपके कपड़े काफी हद तक साफ हो जाएंगे। लेकिन आपके कपड़ों और आपके बजट के लिए सबसे अच्छा परिणाम क्या मिलता है?

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया), 11 नवंबर (द कन्वरसेशन) कपड़े धोने का डिटर्जेंट खरीदते समय, विकल्पों की संख्या चौंकाने वाली होती है। सभी उत्पादों से संभवतः आपके कपड़े काफी हद तक साफ हो जाएंगे। लेकिन आपके कपड़ों और आपके बजट के लिए सबसे अच्छा परिणाम क्या मिलता है?

क्या आप सफेद रंग के कपड़ों को बिल्कुल सफेद रखना चाहते हैं? क्या आपको एंजाइम की आवश्यकता है? और पाउडर व तरल डिटर्जेंट में क्या अंतर है?

जैसा कि अक्सर होता है, इसमें शामिल रसायन विज्ञान के बारे में अधिक जानने से आपको उन सवालों के जवाब देने में मदद मिलेगी।

डिटर्जेंट क्या है?

कपड़े धोने के पाउडर और तरल पदार्थ दोनों में सक्रिय तत्व ‘सर्फेक्टेंट’ होते हैं, जिन्हें डिटर्जेंट (उत्पाद का नाम) के रूप में भी जाना जाता है। ये आम तौर पर आवेशित या ‘आयनिक’ अणु होते हैं जिनकी संरचना में दो अलग-अलग भाग होते हैं। एक भाग पानी के साथ और दूसरा भाग तेलीय कणों के साथ क्रिया करता है।

यह उपयोगी गुण सर्फेक्टेंट को कपड़ों से ग्रीस और गंदगी को हटाने और पानी के जरिए निकालने की अनुमति देता है। सर्फेक्टेंट बुलबुले भी बना सकते हैं।

आपके पानी में घुले धातु के लवण सर्फेक्टेंट के प्रदर्शन को सीमित कर सकते हैं। तथाकथित खारे पानी में बहुत सारे घुले हुए कैल्शियम और मैग्नीशियम लवण होते हैं जो आसानी से साबुन का मैल बना सकते हैं।

इसलिए कपड़े धोने के आधुनिक डिटर्जेंट में साबुन के मैल को बनने से रोकने के लिए फॉस्फेट और पानी से कठोर धातुओं को हटाने वाले तत्व होते हैं।

कई उत्पादों में ‘ऑप्टिकल ब्राइटनर’ भी होते हैं। ये रसायन पराबैंगनी प्रकाश को अवशोषित करते हैं और नीली रोशनी छोड़ते हैं, जो सफेद रंग को और सफेद या चमकदार बनाता है।

कपड़े धोने के डिटर्जेंट में आम तौर पर सुगंध होती है। इस सुगंध के लिए भी रसायन का उपयोग किया जाता है। ये सफाई के लिए आवश्यक नहीं होते लेकिन ऐसा महसूस कराते हैं कि कपड़े नए हैं।

कपड़े धोने के पाउडर में क्या होता है?

साबुन के मैल से बचने के लिए डिटर्जेंट और सामग्री सबसे महत्वपूर्ण घटक हैं, लेकिन वे सबसे प्रचुर मात्रा में नहीं हैं। पाउडर में मुख्य तत्व नमक (जैसे सोडियम सल्फेट) होते हैं जो पाउडर को जमने से रोकते हैं।

कपड़े धोने के पाउडर में मिलाया जाने वाला एक अन्य सामान्य नमक सोडियम कार्बोनेट है, जिसे वाशिंग सोडा भी कहा जाता है। वाशिंग सोडा (बेकिंग सोडा का एक रसायन) ग्रीस और जमी हुई मैल को रासायनिक रूप से संशोधित करने में मदद करता है ताकि वे पानी में घुल जाएं।

कपड़े धोने के तरल पदार्थ में क्या होता है?

कपड़े धोने के तरल पदार्थ का मुख्य घटक पानी है। बाकी सामग्री पर सावधानी से विचार करना होगा। इन सामग्री में पाउडर जैसे तत्व होते हैं जैसे कि क्षारीय लवण, पानी से कठोर धातुओं को हटाने वाले तत्व और सर्फेक्टेंट आदि।

पाउडर या तरल डिटर्जेंट में से क्या बेहतर है?

हम उत्पाद के परिणाम, मनोविज्ञान, लागत, गंध, पर्यावरणीय विचारों और सुविधा के अनुसार उपभोक्ता विकल्प चुनते हैं।

यह पता लगाने के लिए विभिन्न उत्पादों के साथ प्रयोग करना उचित है कि कौन- सा उत्पाद आपके लिए सबसे अच्छा काम करता है और आपकी आवश्यकताओं, घरेलू बजट और पर्यावरण संबंधी विचारों के अनुकूल है।

हालांकि, डिटर्जेंट निर्माता हमेशा अपने उत्पाद पैकेजिंग पर सामग्री की पूरी सूची का खुलासा नहीं करते हैं।

यदि आप इस बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं कि आपके उत्पाद में क्या है, तो आपको उत्पाद की वेबसाइट पर नजर डालनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC-W vs GG-W WPL 2026 4th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Pakistan, 3rd T20I Match Preview: आज श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा तीसरा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

SL vs PAK 3rd T20I 2026, Dambulla Weather, Rain Forecast and Pitch Report: दांबुला में बारिश बनेगी विलेन या बल्लेबाज और गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Who Is Nadeem Qureshi? कौन हैं नदीम कुरैशी, जय भानुशाली से अलग होने के बाद माही विज ने कहा- ‘मेरी आत्मा मेरे बेस्ट फ्रेंड जुड़ी है’

\