ताजा खबरें | ‘‘अधर में जो है अटकी हुई, वो तो कोई सरकार नहीं’’ : अखिलेश

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की जोरदार तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उसे ‘‘अधर में लटकी हुई सरकार’’ करार देते हुए तंज किया है।

लखनऊ, नौ जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की जोरदार तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उसे ‘‘अधर में लटकी हुई सरकार’’ करार देते हुए तंज किया है।

यादव ने केंद्र में सत्तारूढ़ होने जा रही राजग सरकार पर तंज करते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक टिप्पणी में कहा, "ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं। अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई ‘सरकार’ नहीं।"

नरेन्द्र मोदी रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में गठबंधन सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले के दो कार्यकाल में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। मगर इस बार उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में सरकार के गठन में तेलुगु देशम पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की भूमिका निर्णायक हो गई है।

सपा ने ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उसने अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 37 सीटें जीती हैं।

मोदी (73) प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे नेता होंगे। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के नेताओं के अलावा गणमान्य व्यक्तियों और विशेष आमंत्रितों के भी राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू