देश की खबरें | डब्ल्यूएफआई चुनाव: उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, करतार उपाध्यक्ष पद की दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने जमाने के दिग्गज पहलवान करतार सिंह उन पांच उम्मीदवारों में शामिल हैं जो भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में उपाध्यक्ष के चार पदों के लिए दौड़ में हैं।

नयी दिल्ली, सात अगस्त अपने जमाने के दिग्गज पहलवान करतार सिंह उन पांच उम्मीदवारों में शामिल हैं जो भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में उपाध्यक्ष के चार पदों के लिए दौड़ में हैं।

बैंकाक (1978) और सियोल (1986) एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले करतार पूर्व में डब्ल्यूएफआई के महासचिव रह चुके हैं और उन्हें कई वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है। उनके अलावा उपाध्यक्ष पद की दौड़ में असित कुमार साहा (बंगाल), जय प्रकाश (दिल्ली), मोहन यादव (मध्य प्रदेश) और एन फोनी (मणिपुर) शामिल हैं।

अध्यक्ष पद के लिए डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के वफादार संजय कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश) और राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण के बीच सीधा मुकाबला होगा।

पता चला है कि 38 वर्षीय अनीता को बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित उन छह पहलवानों का समर्थन हासिल है जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। दिलचस्प बात यह है कि अनीता बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में गवाह भी है।

इन चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एमएम कुमार ने सोमवार को जो आधिकारिक सूची जारी की उसके अनुसार संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए चार जबकि कार्यकारी समिति के पांच पदों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं।

बृजभूषण गुट ने सभी 15 पदों के लिए नामांकन भरे हैं और रिपोर्टों के अनुसार वह कई प्रमुख पदों पर जीत के दावेदार हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बृजभूषण गुट के आईडी नानावटी और असम के देवेंद्र कादियान के बीच मुकाबला होगा।

असम कुश्ती संघ को मतदाताओं की सूची में शामिल कर दिया गया था। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित की गई तदर्थ समिति ने असम को इस सूची में शामिल करने को मंजूरी दी थी।

चुनाव अध्यक्ष (1), वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1), उपाध्यक्ष (4), महासचिव (1), कोषाध्यक्ष (1), संयुक्त सचिव (2) और कार्यकारी सदस्य (5) पदों के लिए होंगे।

संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवार रोहतास सिंह (हरियाणा) रिपोर्टों के अनुसार बृजभूषण गुट को छोड़कर विरोधी खेमे में चले गए हैं।

बृजभूषण गुट के एक सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘हम 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में उन्हें वोट नहीं देंगे।’’

चुनाव के लिए अंतिम सूची इस प्रकार है :

अध्यक्ष: अनिता श्योराण, संजय कुमार सिंह।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: देवेंदर कादियान, आईडी नानावटी।

उपाध्यक्ष : असित कुमार साहा, जय प्रकाश, करतार सिंह, मोहन यादव, एन फोनी।

महासचिव: दर्शन लाल, प्रेम चंद लोचब।

कोषाध्यक्ष: दुष्यंत शर्मा, सत्यपाल सिंह देशवाल।

संयुक्त सचिव: बेलिपडी गुणरंजन शेट्टी, कुलदीप सिंह, आरके पुरूषोत्तम, रोहताश सिंह।

कार्यकारी सदस्य: अजय वैद, एम. लोगानाथन, नेविकुओली खात्सी, प्रशांत राय, रजनीश कुमार, रतुल सरमा, उम्मेद सिंह।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट