खेल की खबरें | पश्चिम क्षेत्र बड़ी जीत दर्ज करके बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पश्चिम क्षेत्र ने पहली पारी में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके रविवार को यहां फाइनल में दक्षिण क्षेत्र को 294 रन से करारी शिकस्त देकर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

कोयंबटूर, 25 सितंबर पश्चिम क्षेत्र ने पहली पारी में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके रविवार को यहां फाइनल में दक्षिण क्षेत्र को 294 रन से करारी शिकस्त देकर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

दक्षिण क्षेत्र ने 529 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 154 रन से आगे बढ़ाई और उसकी पूरी टीम 234 रन पर आउट हो गई। कल के अविजित बल्लेबाज रवि तेजा ने 53 रन बनाए लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर सके।

पश्चिम क्षेत्र की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने 51 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा जयदेव उनादकट और अतीत सेठ ने दो-दो विकेट हासिल किए।

पश्चिम क्षेत्र की इस बड़ी जीत में यशस्वी जायसवाल (दूसरी पारी में 265 रन) और सरफराज खान (दूसरी पारी में 127 रन) तथा उनादकट की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण ने अहम भूमिका निभाई।

पहली पारी में 57 रन से पिछड़ने के बाद पश्चिम क्षेत्र ने अपनी दूसरी पारी को चार विकेट पर 585 रन के विशाल स्कोर पर समाप्त घोषित किया था।

पश्चिम क्षेत्र ने अपनी पहली पारी में 270 रन बनाए थे जिसके जवाब में दक्षिण क्षेत्र ने 327 रन बनाकर बढ़त हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू