IND vs WI Series: भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये पहुंची वेस्टइंडीज टीम

इंग्लैंड को टी20 मैच में हराकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये यहां पहुंच गई . वेस्टइंडीज टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर तीन वनडे खेलेगी जो छह फरवरी से शुरू होंगे .

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद, 2 फरवरी : इंग्लैंड को टी20 मैच में हराकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये यहां पहुंच गई . वेस्टइंडीज टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर तीन वनडे खेलेगी जो छह फरवरी से शुरू होंगे . इसके बाद कोलकाता के ईडन गार्डंस पर तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेली जायेगी . वेस्टइंडीज क्रिकेट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बुधवार की सुबह ट्वीट किया गया ,‘‘ बारबाडोस से दो दिन की यात्रा के बाद वेस्टइंडीज टीम भारत पहुंची .’’

एक अन्य ट्वीट में लिखा था ,‘‘ हम सुरक्षित अहमदाबाद पहुंच गए . यहां वेस्टइंडीज को तीन वनडे खेलने हैं जो छह फरवरी से शुरू होंगे .’’ वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अहमदाबाद पहुंचने की वीडियो भी डाली है . यह भी पढ़ें : IND vs WI Series: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय बल्लेबाज

गुजरात क्रिकेट संघ ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण तीनों मैच दर्शकों के बिना खेले जायेंगे . वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने 75 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी है . तीन टी20 कोलकाता में 16, 18 और 20 फरवरी को होंगे . वहीं अहमदाबाद में तीन वनडे मैच छह, नौ और 11 फरवरी को खेले जायेंगे .

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट