खेल की खबरें | वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया जिसके बाद मेहमान टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया जिसके बाद मेहमान टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में लुईस की 35 गेंद में 71 रन की पारी की बदौलत 15 ओवर में ही दो विकेट पर 161 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की। लुईस ने आंद्रे फ्लेचर (30) के साथ पहले विकेट के लिए 85 और क्रिस गेल (नाबाद 32) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज की आसान जीत की नींव रखी। आंद्रे रसेल ने भी 12 गेंद में नाबाद 23 रन बनाए। लुईस ने अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के लगाए।

वेस्टइंडीज की पारी में कुछ 15 छक्के लगे।

शनिवार को हुआ यह मुकाबला 2016 टी20 विश्व कप के बाद दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला था। वेस्टइंडीज ने 2016 टी20 विश्व कप जीता था।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक (24 गेंद में 37 रन) और रेसी वान डेर डुसेन (38 गेंद में नाबाद 56) की पारियों की बदौलत टीम 11वें ओवर में दो विकेट पर 95 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी। टीम ने हालांकि इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

वेस्टइंडीज की ओर से फाबियान एलेन ने 18 रन देकर दो जबकि ड्वेन ब्रावो ने 30 रन देकर दो विकेट चटकाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े