खेल की खबरें | भारत के 438 रन के जवाब में वेस्टइंडीज के एक विकेट पर 86 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विराट कोहली के 29वें टेस्ट शतक की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 86 रन बनाए थे।

पोर्ट ऑफ स्पेन, 22 जुलाई विराट कोहली के 29वें टेस्ट शतक की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 86 रन बनाए थे।

भारतीय टीम इस तरह से अभी पहली पारी में वेस्टइंडीज से 352 रन आगे है।

भारतीय गेंदबाज चाय के विश्राम के बाद वेस्टइंडीज का केवल एक विकेट हासिल कर पाए। बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपाल (33) को आउट करके भारत को यह सफलता दिलाई थी।

कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने चंद्रपाल के साथ पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय वह 37 रन पर खेल रहे थे। उनके साथ दूसरे छोर पर किर्क मैकेंजी खेल रहे हैं जिन्होंने 14 रन बनाए।

भारत पहला टेस्ट मैच पारी और 141 रन से जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में 10 से आगे है।

इससे पहले कोहली ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 29वां टेस्ट शतक लगाकर सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी की। उन्होंने 121 रन की पारी खेली जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 76वां शतक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान या बांग्लादेश, किस टीम का पलड़ा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की युवा टीम मारेगी बाजी या लिटन दास की बांग्लादेश करेगी फाइनल में एंट्री? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स