देश की खबरें | प.बंगाल : तृणमूल कांग्रेस मंगलवार को कूच बिहार से जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस मंगलवार को कूच बिहार जिले से विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करने वाली है। पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी की अगले दो महीने में समूचे राज्य की यात्रा करने की योजना है।

कोलकाता/कूच बिहार (पश्चिम बंगाल), 25 अप्रैल पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस मंगलवार को कूच बिहार जिले से विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करने वाली है। पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी की अगले दो महीने में समूचे राज्य की यात्रा करने की योजना है।

अभिषेक तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे हैं और ममता के बाद वह पार्टी में दूसरे नंबर के नेता माने जाते हैं। अभिषेक बनर्जी ‘तृणमूल ए नबाजोवार’ अभियान की शुरुआत करेंगे, जो 60 दिनों तक जारी रहेगा।

अभियान के दौरान वह करीब 3,500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे और समूचे राज्य में 250 से अधिक रैलियां करेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘25 अप्रैल से हमलोग उत्तरी बंगाल में कूच बिहार से अपना अभियान शुरू करेंगे। अगले दो महीने राज्य के कई जिलों की यात्रा करेंगे और दक्षिण 24 परगना में सागर द्वीप पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगे। अभियान के दौरान हमारा लक्ष्य हर जिले और ग्राम पंचायत को कवर करना है।’’

उन्होंने कहा कि इस जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य लोगों तक पहुंचना है और उन्हें गुप्त मतदान के जरिए आगामी पंचायत चुनावों के लिए तृणमूल उम्मीदवार के पक्ष में फैसला करने के लिए प्रेरित करना है।

मंगलवार को अभिषेक उस व्यक्ति के परिजनों से मिलने वाले हैं जिसे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दिनहाटा इलाके में मवेशी तस्करी के आरोप में मार दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\