देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 20,839 नए मामले आए, 129 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 20,839 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,73,956 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में दी गई।

कोलकाता, 13 मई पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 20,839 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,73,956 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में दी गई।

कोरोना वायरस से 129 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,857 हो गई।

साथ ही बुधवार के बाद बीमारी से 19,181 लोग ठीक हुए जिससे ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 9,30,886 हो चुकी है।

बुलेटिन में बताया गया कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,30,213 है।

संक्रमण से जान गंवाने वाले 129 मरीजों में से 39 कोलकाता से और 25 उत्तर 24 परगना जिले से हैं। शेष लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई।

उत्तर 24 परगना जिले में सर्वाधिक 4131 नए मामले सामने आए। इसके बाद कोलकाता में 3924 नए मामले दर्ज किए गए।

बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में बुधवार से कोविड-19 के कुल 70,473 नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज