देश की खबरें | पश्चिम बंगाल पुलिस ने गलत सूचना फैलाने वाले फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल को लेकर आगाह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल पुलिस ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वे मुर्शिदाबाद जिले के निवासी होने का दावा करने वाले और गलत सूचना फैलाने वाले फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल को लेकर सतर्क रहें।

कोलकाता, 25 अप्रैल पश्चिम बंगाल पुलिस ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वे मुर्शिदाबाद जिले के निवासी होने का दावा करने वाले और गलत सूचना फैलाने वाले फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल को लेकर सतर्क रहें।

पुलिस का दावा है कि इन फर्जी प्रोफाइल से ‘‘राष्ट्र-विरोधी टिप्पणियां और सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाले भड़काऊ’’ पोस्ट किए गए हैं।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने ‘फेसबुक’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमने पाया है कि ‘फेसबुक’ और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर कुछ फर्जी प्रोफाइल में मुर्शिदाबाद के निवासी होने का दावा किया जा रहा है और वहां के विभिन्न स्थानों का उल्लेख कर राष्ट्र-विरोधी टिप्पणियां की जा रही हैं तथा सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ संदेश फैलाए जा रहे हैं।’’

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘ऐसे सभी प्रोफाइल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कई ‘अकाउंट’ या तो ‘ब्लॉक’ किए जा चुके हैं या ‘ब्लॉक’ किए जाने की प्रक्रिया में हैं। हम गंभीरतापूर्वक, सभी से अनुरोध करते हैं कि ऐसे किसी भी भड़काऊ संदेश को साझा या ‘फॉरवर्ड’ नहीं करें, जो लोगों के बीच विभाजन और नफरत फैलाता हो।’’

आठ से 12 अप्रैल को मुर्शिदाबाद के मुस्लिम बहुल इलाकों में वक्फ़ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में हुए दंगों में एक पिता और पुत्र सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

हिंसा के सिलसिले में 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू