देश की खबरें | पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा से कहा: रथ यात्रा की अनुमति के लिए स्थानीय अधिकारियों से करें संपर्क
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कहा कि वह ‘रथ यात्रा’ की अनुमति के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।
कोलकाता, तीन फरवरी पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कहा कि वह ‘रथ यात्रा’ की अनुमति के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।
भाजपा ने चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन तैयार करने के लिए फरवरी और मार्च में 'रथ यात्रा' निकालने का निर्णय लिया है। यह यात्रा पांच खंडों में होगी और राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी।
भाजपा ने एक फरवरी को राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय को पत्र लिखकर ‘रथ यात्रा’ की जानकारी दी थी और कहा था कि इसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देना है ताकि प्रशासन इसके शांतिपूर्ण तरीके से संचालन में सहयोग के लिए अपनी तैयारियां कर सके।
सरकार ने प्रदेश में भाजपा के उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी को लिखे एक पत्र कहा कि पार्टी संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था संभालने वाले स्थानीय अधिकारियों से अनुमति के लिए संपर्क करे।
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने फरवरी और मार्च महीने में ’रथ यात्रा’ के रूप में राज्य भर में शांतिपूर्ण तरीके से राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया है।
राज्य में अप्रैल-महीने में विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है और इससे ठीक पहले ही भाजपा की योजना रथ यात्रा निकालने की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)