जरुरी जानकारी | प. बंगाल को वैश्विक व्यापार सम्मेलन में 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार इस साल नवंबर में होने वाले वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन में 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने की उम्मीद कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सलाहकार अमित मित्रा ने मंगलवार को यह बात कही।
मुंबई, 29 अगस्त पश्चिम बंगाल सरकार इस साल नवंबर में होने वाले वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन में 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने की उम्मीद कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सलाहकार अमित मित्रा ने मंगलवार को यह बात कही।
उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मित्रा ने यह भी कहा कि राज्य का जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) इस साल 17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाने का अनुमान है।
दो दिन का बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) 21 नवंबर को कोलकाता में शुरू होगा। यह सम्मेलन का सातवां संस्करण है।
सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में राज्य में व्यापार और निवेश के अवसरों को लेकर उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से बैठकें आयोजित की गयीं।
मित्रा ने कहा कि पिछले साल सम्मेलन में 3.0 से 3.5 लाख करोड़ निवेश की पेशकश की गयी थी। राज्य इस बार अधिक निवेश प्रस्तावों की उम्मीद कर रहा है।
उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच साल में वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलनों में आये निवेश प्रस्तावों में से 50 प्रतिशत पहले ही क्रियान्वित हो चुके हैं।
मित्रा ने कहा कि निवेश प्रस्तावों को पूरी तरह से वास्तविक रूप लेने में आमतौर पर दो-तीन साल लग जाते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)