West Bengal: कोलकाता में 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते चिकित्सक गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) में मूल्यांकनकर्ता के रूप में कार्यरत एक वरिष्ठ चिकित्सक को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

नयी दिल्ली, 25 मई : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) में मूल्यांकनकर्ता के रूप में कार्यरत एक वरिष्ठ चिकित्सक को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शरीर रचना विभाग के प्रमुख तपन कुमार ने कर्नाटक के बेलगावी स्थित एक मेडिकल कॉलेज को अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने के लिए कथित तौर पर रिश्वत ली थी. सीबीआई ने रविवार को एक बयान में बताया कि जांच एजेंसी ने कोलकाता, बर्धमान और बेलगाम में छापेमारी के दौरान 44.60 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी बरामद की.

सीबीआई ने बयान में कहा, “सीबीआई ने इस सिलसिले में 24 मई को उक्त आरोपी और दो निजी व्यक्तियों समेत कुल तीन आरोपियों तथा कर्नाटक के बेलगावी स्थित एक निजी चिकित्सा संस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया था. ऐसा आरोप है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के साथ मूल्यांकनकर्ता के रूप में काम कर रहे आरोपी वरिष्ठ चिकित्सक ने एक निजी मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों से उनके संस्थान के संबंध में अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट जारी करने के बदले में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. ’’ यह भी पढ़ें : ‘हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है…’, बड़े भाई तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव

सीबीआई के बयान के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर सीबीआई ने उस परिसर पर छापा मारा जहां कथित रिश्वत की रकम का लेनदेन हो रहा था, जिसमें चिकित्सक को उक्त निजी मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Assembly Elections 2026: मतदान केंद्रों पर मीडिया एंट्री को लेकर सख्त हुए नियम, वोटिंग कंपार्टमेंट में फोटो-वीडियो पर बैन

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड