देश की खबरें | पश्चिम बंगाल उपचुनाव : भवानीपुर विधानसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.7 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 21.7 प्रतिशत मतदान हुआ। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

कोलकाता, 30 सितंबर पश्चिम बंगाल में भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 21.7 प्रतिशत मतदान हुआ। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान अभी तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 11 बजे तक मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज सीट के लिए करीब 40.23 प्रतिशत और जंगीपुर सीट के लिए करीब 36.11 प्रतिशत मतदान हुआ।

इन तीनों सीटों पर कुल 6,97,164 मतदाता हैं। मतगणना तीन अक्टूबर को की जाएगी। भवानीपुर में बनर्जी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रियंका टिबरेवाल मैदान में हैं, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने श्रीजीब बिस्वास को टिकट दिया है।

टिबरेवाल ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या-72 में एक मतदान केन्द्र पर मतदान प्रक्रिया को जबरन रोक दिया और राज्य मंत्री फिरहाद हकीम निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

हकीम ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘ क्या सड़क किनारे स्टॉल पर चाय पीने से मतदाता प्रभावित होते हैं ? भाजपा जानती है कि वह उपचुनाव हार जाएगी और अब बहाने बना रही है।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से हार गई थीं। अब मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें इस उपचुनाव में जीत हासिल करनी होगी। वहीं, दो उम्मीदवारों की मौत के बाद अप्रैल में जंगीपुर और समसेरगंज में चुनाव रद्द करना पड़ा था।

मतदान शाम छह तक जारी रहेगा। मतदान केन्द्रों के बाहर सुबह से ही लोग कतारों में खड़े नजर आए।

निहारिका मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड