ताजा खबरें | प. बंगाल: चार लोकसभा सीट पर अपराह्न 3 बजे तक 63.11 प्रतिशत मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पश्चिम बंगाल की चार लोकसभा सीट पर मंगलवार को अपराह्न तीन बजे तक 63.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुआ। यह जानकारी एक निर्वाचन अधिकारी ने दी।

कोलकाता, सात मई पश्चिम बंगाल की चार लोकसभा सीट पर मंगलवार को अपराह्न तीन बजे तक 63.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुआ। यह जानकारी एक निर्वाचन अधिकारी ने दी।

अधिकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 65.40 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद मालदा दक्षिण (62.90), जंगीपुर (62.57) और मालदा उत्तर (61.50) का स्थान रहा।

अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले की भगवानगोला विधानसभा सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 61.18 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां उपचुनाव हो रहा है।

कुल मिलाकर 73,37,651 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं, जिनमें 36,12,395 महिलाएं और 154 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं।

चार निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 57 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा।

स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने 13,600 राज्य पुलिस कर्मियों के साथ केंद्रीय बलों की 334 कंपनियों को तैनात किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े