जरुरी जानकारी | वेब3 से भारत में अधिक वेतन वाली 20 लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीदः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विकेंद्रीकृत ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी पर आधारित इंटरनेट की नई पीढ़ी वेब3 क्षेत्र में अगले एक दशक के भीतर देश में अधिक वेतन वाली करीब 20 लाख नौकरियां पैदा करने की क्षमता है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर विकेंद्रीकृत ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी पर आधारित इंटरनेट की नई पीढ़ी वेब3 क्षेत्र में अगले एक दशक के भीतर देश में अधिक वेतन वाली करीब 20 लाख नौकरियां पैदा करने की क्षमता है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

प्रबंधन परामर्श सेवा प्रदाता प्राइमस पार्टनर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत वेब3 क्षेत्र में 900 से अधिक उद्यमों का घर है। इसकी वर्ष 2022 में वैश्विक वेब3 डेवलपर समुदाय में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। इससे वैश्विक स्तर पर डेवलपर्स के तीसरे सबसे बड़े प्रतिभा पूल के रूप में भारत की स्थिति सुरक्षित हो गई है।

वेब3 की परिवर्तनकारी क्षमता विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है, जिसमें सहयोगी प्रायोगिक परियोजनाएं इसकी उपयोगिता प्रदर्शित करती हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, वेब3 के प्रमुख उपयोग में आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल में गोपनीयता, शिक्षा और अनुभव प्रमाणपत्र, मतदान प्रणाली, पहचान प्रबंधन शामिल हैं। इस तरह वेब3 का जिम्मेदारी से एकीकरण किए जाने पर यह उद्योगों की सूरत बदल सकता है।

वेब3 को सभी हितधारकों को मूल्य प्रदान करने वाले विकेंद्रीकृत समाधानों को लागू करने में मदद करने वाली प्रौद्योगिकियों और मंचों के सेट के रूप में देखा जा सकता है।

प्राइमस पार्टनर्स के प्रबंध निदेशक श्रवण शेट्टी ने कहा, "वेब3 के विकास के साथ रूपांतरकारी वृद्धि के लिए इसकी संभावनाएं एकदम स्पष्ट दिख रही हैं। इस रिपोर्ट से भारत के लिए इसके प्रसार और वृद्धि की संभावनाएं उजागर होती हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट