खेल की खबरें | मौसम से प्रभावित रहा दूसरा दिन भी, लाहिड़ी संयुक्त 20वें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने शुक्रवार को यहां कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में ओलंपिक खेलों की गोल्फ स्पर्धा के दूसरे दौर में 16 होल में इवन पार का स्कोर बनाया लेकिन खराब मौसम के कारण खेल रोकना पड़ा।

तोक्यो, 30 जुलाई भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने शुक्रवार को यहां कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में ओलंपिक खेलों की गोल्फ स्पर्धा के दूसरे दौर में 16 होल में इवन पार का स्कोर बनाया लेकिन खराब मौसम के कारण खेल रोकना पड़ा।

लाहिड़ी पहले दिन चार अंडर के स्कोर पर थे, वह उन 16 गोल्फरों में शामिल हैं जिन्हें अभी अपने दूसरे दौर का खेल पूरा करना है। खेल निलंबित किये जाने तक वह संयुक्त 20वें स्थान पर चल रहे थे।

अब वे शनिवार सुबह सात बजकर 45 मिनट से अपना दूसरा दौर पूरा करेंगे जिसके बाद तीसरा दौर शुरू होगा।

लाहिड़ी ने दूसरे होल में बोगी की लेकिन छठे होल में बर्डी कर इसकी भरपायी कर इवन पार पर पहुंचे।

आखिरी नौ होल में उन्होंने 10वें होल में बर्डी की लेकिन 13वें होल में शॉट गंवा बैठे।

वह 17वें होल पर थे जब खेल रोका गया। पहले दौर के बाद वह संयुक्त आठवें स्थान पर थ्रे।

भारत के एक अन्य गोल्फर उद्यन माने (69) ने बैक नाइन पर तीन बर्डी से दो अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 57वें स्थान पर हैं। फ्रंट नाइन पर हालांकि वह एक ओवर रहे थे।

माने ने कहा, ‘‘पहले दौर (77) के कार्ड के बाद चीजें आज बेहतर रहीं। मैं ज्यादा सहज था और अच्छा महसूस कर रहा था। जब शीर्ष स्टार दो या तीन ओवर का स्कोर कर रहे थे, दो अंडर का कार्ड खेलना अच्छा रहा जबकि मैं निचली रैंकिंग का खिलाड़ी हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तीसरे दौर में अच्छी शुरूआत की कोशिश करूंगा। देखते हैं क्या होता है। ’’

अच्छी शुरूआत से वह ऊपर की ओर बढ़ सकते हैं।

आंधी तूफान ने गुरूवार को पहला दौर भी प्रभावित किया था लेकिन सभी गोल्फर 18 होल खेलने में सफल रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है