देश की खबरें | मुठभेड़ के बाद ​हथियार और विस्फोटक बरामद, एक घायल नक्सली भी पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों से मुठभेड़ के बाद हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है तथा एक घायल नक्सली को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, नौ अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों से मुठभेड़ के बाद हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है तथा एक घायल नक्सली को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र में बोंगला-पंगुर गांव के जंगलों में सुरक्षाकर्मियों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया और एक घायल नक्सली को पकड़ा।

उन्होंने बताया कि जंगलों में माओवादियों की की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद छह अगस्त को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान सात अगस्त को बोंगला-पंगुर गांव के जंगल में थे तब माओवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से लगभग 30 मिनट तक गोलीबारी चलने के बाद माओवादी वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक एसएलआर राइफल, 29 गोलियां, एक इंसास राइफल, चार गोलियां, एक 303 रायफल, छह गोलियां, विस्फोटक, माओवादी साहित्य और अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर खून के धब्बे और घसीटे जाने के निशान मिले हैं। इससे मुठभेड़ में लगभग तीन माओवादियों के मारे जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि खोजबीन के दौरान सुरक्षा बलों ने पंगुर के जंगल से एक घायल माओवादी को पकड़ा एवं उसके कब्जे से एक हथगोला, पांच डेटोनेटर, 12 बोर बंदूक और 10 गोलियां बरामद की गयीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू