जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुख सोना 46 रुपये टूटा, चांदी 213 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 46 रुपये की गिरावट के साथ 49,754 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 16 मई कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 46 रुपये की गिरावट के साथ 49,754 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 213 रुपये की तेजी के साथ 59,452 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 59,239 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘'वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरट सोने की हाजिर कीमत 46 रुपये टूट गई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,797 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 20.96 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पटेल ने कहा, ‘'सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स के हाजिर कारोबार में सोने की कीमत 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,797 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जिससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट रही। बांड आय में गिरावट के बावजूद डॉलर मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त