खेल की खबरें | हम अर्जुन तेंदुलकर की रफ्तार बढ़ाने पर काम करेंगे: शेन बॉन्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा है कि वह अर्जुन तेंदुलकर की गेंदों की गति बढ़ाने पर काम करेंगे जो अभी लगभग 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

अहमदाबाद, 26 अप्रैल मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा है कि वह अर्जुन तेंदुलकर की गेंदों की गति बढ़ाने पर काम करेंगे जो अभी लगभग 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने 48 रन लुटाए थे जिसमें उनके एक ओवर में 31 रन बने थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हालांकि उन्होंने अच्छी वापसी की तथा दो ओवर में नौ रन देकर एक विकेट लिया।

बॉन्ड ने मुंबई की 55 रन से हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ पिछले मैच में जो कुछ हुआ उसके बाद उसने आज अच्छी गेंदबाजी की। इतने अधिक दर्शकों के सामने खेलना आसान नहीं होता है। हम उसकी रफ्तार बढ़ाने पर काम करेंगे लेकिन आज हमने उससे जैसा कहा था उसने वैसा ही किया।’’

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने लंबे इंतजार के बाद 16 अप्रैल को उसी वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में पदार्पण किया जिसमें उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने तब दो ओवरों में 17 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इसके बाद पंजाब किंग्स वाले मैच को छोड़कर उन्होंने प्रत्येक मैच में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया।

बॉन्ड ने कहा,‘‘ यह कई चीजों का संयोजन होता है। हम वैसा नहीं कर पा रहे हैं जैसा हमें करना चाहिए। हमारी रणनीति बेहद सरल है। हम गौर करते हैं किसी क्षेत्र में गेंदबाजी करने के क्या परिणाम निकलते हैं। जब हमारी वह रणनीति नहीं चल पाती है तो हम तुरंत ही उसमें कुछ बदलाव करते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ यह निराशाजनक है कि जब हम लक्ष्य का पीछा करते हुए बैकफुट पर होते हैं तो अपनी रणनीति में अंतर नहीं कर पाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड