खेल की खबरें | हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे, जब सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा : साक्षी मलिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों ने यहां किसान, खाप व कर्मचारी संगठनों की बैठक में कहा कि वे एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब सभी मुद्दों का समाधान हो जायेगा ।

सोनीपत , 10 जून महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों ने यहां किसान, खाप व कर्मचारी संगठनों की बैठक में कहा कि वे एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब सभी मुद्दों का समाधान हो जायेगा ।

एशियाई खेल चीन के हांगझाऊ में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होने हैं जबकि 30 जून से पहले टीम का चयन किया जाना है ।

इस महापंचायत में साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, साक्षी के पति सत्यव्रत कादियान और विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी मौजूद थे। ये पहलवान खाप पंचायतों के साथ मिलकर महापंचायत कर रहे हैं।

इस महापंचायत में पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि 15 जून तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 16 और 17 जून को दोबारा से इस मुद्दे पर चर्चा कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने कहा ,‘‘ हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। आप नहीं समझ सकते कि हम मानसिक रूप से हर दिन क्या झेल रहे हैं।’’

साक्षी ने पहलवानों के बीच किसी मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा,‘‘ मैं यह स्पष्ट कर देती हूं हम सब एक हैं । मैं, बजरंग और विनेश हम सभी एक हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक बृज भूषण की गिरफ्तारी नहीं होने से जांच प्रभावित हो रही है

बजरंग ने कहा कि बैठक में वह किसान, खाप व कर्मचारी संगठन प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे और अब तक सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में उन्हें बतायेंगे । सरकार से बृजभूषण पर कार्रवाई को लेकर दिए गए आश्वासन से लेकर सभी बातों पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

उन्होंने पहले ही कहा था कि उनके आंदोलन में खाप, किसान व कर्मचारी संगठनों का पूरा योगदान रहा है। वह उनके बीच अपनी बात रखकर आगे की रणनीति बनाएंगे।

इस महापंचायत के प्रधान राजेंद्र खत्री ने कहा है कि पहलवान 15 तारीख के बाद जो भी निर्णय लेंगे उसके बाद खाप पंचायतें पहलवानों के समर्थन में उतरेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट