ताजा खबरें | हम भाजपा के सामने झुकेंगे नहीं: प्रियंका गांधी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी कई पुश्तों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से लड़ रही है और वह उनके आगे कभी झुकेगी नहीं बल्कि संघर्ष करेगी।

लखनऊ, दो मार्च कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी कई पुश्तों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से लड़ रही है और वह उनके आगे कभी झुकेगी नहीं बल्कि संघर्ष करेगी।

प्रियंका गांधी ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता झुक जाएंगे, बसपा के नेता झुक जाएंगे, घरों में दुबक जाएंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी न इनसे डरेगी, न इनके सामने झुकेगी बल्कि वह न्याय के लिए संघर्ष करेगी और भाजपा का सामना करेगी।

प्रियंका गांधी ने मऊ जिले में इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, मधुबन में, खैराबाद, मोहम्मदाबाद गोहना में और आजमगढ़ के रानी की सराय में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि जो धर्म, जाति के नाम पर जज्बातों को उभार कर वोट मांगते हैं, उन्हें बिल्कुल वोट मत दें।

कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि इतिहास में कोई ऐसी जंग नहीं हुई, जो बिना लड़े जीती गई हो। उन्होंने कहा, ‘‘यह सपा, बसपा लड़ नहीं रहे हैं, यह जीत कैसे जायेंगे? ये समझौता करेंगे, पांच साल समझौता करके अपने घरों में दुबके रहे, सरकार बनेगी, तो भी यही करेंगे। ये लोग भाजपा का सामना नहीं कर सकते, इसलिए भाजपा कांग्रेस पर, मेरे परिवार पर वार करती है क्योंकि वह जानती है कि हम नहीं झुकेंगे। हमें हिरासत में ले लें, हमें जेल में डाल दें, हमारी जान ले लें, हम इनके सामने झुकेंगे नहीं।’’

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कोई कहता है चर्बी निकाल देंगे, कोई कहता है गर्मी निकाल देंगे। आपकी भर्ती की बात कौन कर रहा है? आपकी खेती की बात कौन कर रहा है? कोई आपको आगे बढ़ाने की बात कौर कर रहा है? दोषी वे नहीं, दोषी तो आप हैं क्योंकि आप उनसे सवाल नहीं पूछते।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) खुद कहते हैं कि एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि मैं मोदी जी के साथ गद्दारी नहीं करूंगी क्योंकि मैंने मोदी जी का नामक खाया है। यह मानसिकता है प्रधानमंत्री जी की कि वह कह रहे हैं कि जनता उनका नमक खा रही है। मेरे परिवार में तीन प्रधानमंत्री रहे हैं, किसी के दिमाग में ऐसी बात कभी नहीं आई क्योंकि वह जानते थे कि वह आपके सेवक हैं, आपने उन पर एहसान किया है, उन्हें नेता बनाया। उन्हें आपने सत्ता उधार में दी थी। उनका कर्तव्य था कि वह अपकी सेवा करें, उत्तर प्रदेश कांग्रेस में आज हर कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारी जानता है कि उसका कर्तव्य आपके लिए काम करना है।’’

कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और अत्याचारों को झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है और महंगाई बहुत बड़ी समस्या बन गई है। उन्होंने कहा कि एक दिहाड़ी में सरसों तेल की एक बोतल नहीं मिलती, पेट्रोल और डीजल के दाम हद से ज्यादा बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘किसान भाइयों को फसल का दाम नहीं मिलता, खाद नहीं मिलती। आप रोजाना अपनी रोजी-रोटी के लिए जो जंग लड़ रहे हैं, जो परेशानी का सामना कर रहे हैं, उसकी बात कोई नहीं करता। वे आपके सामने पाकिस्तान और बुल्डोजर की बात करते हैं।’’

कांग्रेस महासचिव ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय ये सब लोग बहकी बातें और खोखली घोषणाएं करते हैं। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और भाजपा के नेता जानते हैं कि जब धर्म, जाति की बात करेंगे, तो आपके जज्बात उभरेंगे। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि वोट लेने का एक ही माध्यम है इस प्रदेश में और वह है जाति और धर्म तथा इसके बाद पांच वर्ष तक वह गायब रहते हैं क्योंकि उनको पता है कि जज्बातों को उभारकर वोट ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म की बातों से सिर्फ नेताओं को फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि यहां महिलाएं सुरक्षित हैं। अरे कैसे मान लें ? दर्जनों ऐसी महिलाओं से मिली हूं, जिनपर अत्याचार हुए हैं, जब उनसे पूछो कि सरकार ने कोई मदद दी, तो पता चलता है कि नहीं, प्रशासन तो अपराधियों को संरक्षित करने में लगा है। ऐसे अनेक मामले हैं, जब कांग्रेस के आंदोलन के बाद सरकार की कार्रवाई शुरू हुई है।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि लोगों से कहा कि रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा उनका हक़ है, सक्षम होना, उपज का दाम मिलना उनका हक़ है। उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘अपने वोट को कभी ऐसे मत गंवाओ, नेता को कभी भगवान नहीं बनाना चाहिए। नेता का काम है जनता का विकास करना। उससे काम करवाओ, उसे जवाबदेह बनाओ, उसे यह एहसास होना चाहिए कि आपने उसे नेता बनाया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\