देश की खबरें | हम देश में 'दो भारत 'स्वीकार नहीं करेंगे : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपतियों की कर्जमाफी और किसानों की आत्महत्या से जुड़े मुद्दे उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि एक देश में "दो भारत" स्वीकार्य नहीं है।

मांड्या (कर्नाटक), सात अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपतियों की कर्जमाफी और किसानों की आत्महत्या से जुड़े मुद्दे उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि एक देश में "दो भारत" स्वीकार्य नहीं है।

"भारत जोड़ो यात्रा " के 30वें दिन राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने दोपहर तक 10 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। विश्राम के बाद अपराह्न में वे फिर से पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने यहां समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने ट्वीट किया, "कल मैं एक महिला से मिला, उनके किसान पति ने 50,000 रूपये के कर्ज़ के कारण आत्महत्या कर ली। एक भारत: पूंजीपति मित्रों को 6 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज़ और करोड़ों की कर्ज़माफ़ी। दूसरा भारत: अन्नदाताओं को 24 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज़ और कष्टों से भरी ज़िंदगी।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "एक देश में ये ‘दो भारत’, हम स्वीकार नहीं करेंगे।"

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यहां 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं थी और राहुल गांधी तथा अन्य 'भारत यात्रियों' के साथ पदयात्रा की थी।

राहुल गांधी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी दूरी तय करेंगे।

कांग्रेस का मानना है कि यह यात्रा उसके लिए संजीवनी का काम करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट