देश की खबरें | हम उप्र में नकारात्मक नहीं, सकारात्मक राजनीति करेंगे: प्रियंका गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक चुनाव प्रचार करेगी ताकि राज्य के भविष्य को संवारा जा सके।

नयी दिल्ली, 13 जनवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक चुनाव प्रचार करेगी ताकि राज्य के भविष्य को संवारा जा सके।

उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए यह भी कहा कि इस चुनाव के बाद भी वह उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहेंगी। कांग्रेस के इन 125 उम्मीदवारों में 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य यह है कि हमारी पार्टी मजबूत बने। हमने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि हम नकारात्मक नहीं, सकारात्मक चुनाव प्रचार करेंगे। हम चाहते हैं कि विकास, महिला सशक्तिकरण की बात हो, दलितों के विकास की बात हो, प्रदेश की समस्याओं के समाधान ने की बात हो, प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल बनाने की बात हो।’’

उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यह चुनाव ‘80 फीसदी बनाम 20 फीसदी’ होगा। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी ‘सामाजिक न्याय’ के मुद्दे को अपने चुनाव प्रचार के केंद्रबिंदु में रखते नजर आ रहे हैं।

प्रियंका ने मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुए सवाल किया, ‘‘बेरोजगार नौजवानों का प्रतिशत क्यों नहीं गिना जा रहा है? क्या वे महत्वपूर्ण नहीं हैं? जिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, उनके बारे में क्यों नहीं सोचा जा रहा है?’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘इस चुनाव के बाद भी उत्तर प्रदेश में रहूंगी, काम करती रहूंगी। मेरा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश में मैं अपनी पार्टी को मजबूत करके आगे बढ़ाऊं... अगर पार्टी कहेगी कि हमारी भूमिका कहीं और भी होनी चाहिए तो वह भी करूंगी।’’

नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा कि हमारा संघर्ष ऐसा है जिसके लिए हिम्मत की जरूरत है। हमारे साथी जाते हैं तो दुख होता है। प्रयास होता है कि वे साथ रहें। लेकिन वह जाने का निर्णय लेते हैं तो लगता है कि वह हिम्मत नहीं रख पा रहे हैं।’’

महिलाओं को बड़ी संख्या में टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने महिलाओं की बात शुरू की तो सभी पार्टियां घोषणाएं करने लगीं। भाजपा, सपा, रालोद, बसपा सबने घोषणाएं कीं। हमारी सफलता यही है कि अब महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट