देश की खबरें | भाजपा को हराने के लिए हम कुछ भी करेगे: आप नेता मनीष सिसोदिया ने हरियाणा चुनाव के संदर्भ में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को हराने के लिए ‘कुछ भी’ करेगी, यहां तक वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ भी मिलाएगी।

नयी दिल्ली, चार सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को हराने के लिए ‘कुछ भी’ करेगी, यहां तक वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ भी मिलाएगी।

हरियाणा में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।

दोनों दलों के नेता हरियाणा में सीट के बंटवारे को लेकर दो दौर की बातचीत कर भी चुके हैं। राज्य में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है।

आप सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने नौ सीट मांगी है जबकि कांग्रेस सात सीट देने के लिए तैयार है।

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने 10 साल के अपने शासनकाल में हरियाणा के लोगों के साथ ‘विश्वासघात’ किया है।

हरियाणा में कांग्रेस के साथ आप के गठजोड़ करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ हम भाजपा को हराने के लिए कुछ भी करेंगे। केजरीवाल को बाहर आना है और हम उनके बाहर आने के बाद इसे अंतिम रूप देंगे।’’

केजरीवाल फिलहाल आबकारी नीति मामले को लेकर न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। उनके जमानत आवेदन पर बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होने वाली है।

हालांकि आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी के गठजोड़ के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ अभी कुछ कहना बड़ी जल्दबाजी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी कुछ कहना बड़ी जल्दबाजी होगी। यह मीडिया की अटकल है कि हम नौ सीट पर लड़ेगे या दस सीट पर। अंतिम निर्णय वार्ता के बाद लिया जाएगा और इसकी सूचना आपको दे दी जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड