IPL 2024: 'हम हर मौका का फायदा उठाने में सफल रहे', KKR vs SRH मैच के बाद बोले श्रेयस अय्यर

सनराइजर्स हैदराबाद के बाद खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग टी20 के पहले क्वालीफायर में आठ विकेट की एकतरफा जीत दर्ज करने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को यहां कहा कि उनकी टीम हर मौके का फायदा उठाने में सफल रही.

Shreyas Iyer (Photo Credit: IPL/BCCI)

अहमदाबाद, 21 मई: सनराइजर्स हैदराबाद के बाद खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग टी20 के पहले क्वालीफायर में आठ विकेट की एकतरफा जीत दर्ज करने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को यहां कहा कि उनकी टीम हर मौके का फायदा उठाने में सफल रही. यह भी पढ़ें: IPL 2024: 'बीमार मां को अस्पताल में छोड़ना कठिन था लेकिन केकेआर भी परिवार', रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने बयान से जीता सबका दिल

सनराइजर्स की पारी को 159 रन पर समेटने के बाद केकेआर ने महज 13.4 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बना कर चौथी बार इस लीग में फाइनल का टिकट कटाया. मिचेल स्टार्क (34 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेयस (24 गेंद में नाबाद 58) और वेंकटेश अय्यर (28 गेंद में नाबाद 51) की आक्रामक पारियों ने इस मुकाबले को एकतरफा बना दिया और केकेआर ने 38 गेंद रहते जीत दर्ज की.

श्रेयस ने मैच के बाद कहा, ‘‘काफी खुश हूं, हर किसी ने अपनी जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाई है. जब आप लगातार कई राज्यों की यात्रा करते है तो यह आसान नहीं होता है.’’ श्रेयस ने कहा, ‘‘ हम वर्तमान में रहे जो इस मुकाबले में काफी अहम था. हमें जो भी अवसर मिला, हमने उसका पूरा लाभ उठाया. जिस तरह से हर गेंदबाज ने अपनी जिम्मेदारी निभाई वह शानदार था। हमने तब भी वापसी करने में सफल रहे जब वे तेजी से रन बना रहे थे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ स्टार्क सहित सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. हमारे गेंदबाज विकेट लेने की मंशा के साथ गेंदबाजी कर रहा था. आपकी गेंदबाजी में जब विविधता होती है तो आप अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं.’’

कप्तान ने कहा कि केकेआर में कोई भी किसी चीज को हलके में नहीं ले रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘ गुरबाज टीम में आये और प्रभावशाली शुरुआत करायी। नारायण ने भी लय बरकरार रखा और फिर मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने उसे जारी रखा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies 4th T20I Match Toss Winner Prediction: हैदराबाद में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी