खेल की खबरें | हम टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं थे: मसूद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में निराशाजनक हार के बावजूद अपने भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि टीम टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं थी।

रावलपिंडी, तीन सितंबर पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में निराशाजनक हार के बावजूद अपने भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि टीम टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं थी।

बांग्लादेश ने मंगलवार को यहां दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर 2-0 से श्रृंखला जीत ली जो उनके इतिहास में पहली बार है।

मसूद ने कहा कि उन्हें तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है।

मसूद ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं और देश से माफी मांगता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि हमें इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि हम कैसे सुधार कर सकते हैं और अपनी टेस्ट टीम को आगे ले जा सकते हैं।’’

पाकिस्तान के कप्तान ने स्वीकार किया कि लगभग 10 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेलना आसान काम नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘इस श्रृंखला को हारने का कोई बहाना नहीं है और हम इसे स्वीकार करते हैं। लेकिन यह भी एक तथ्य है कि खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे। लेकिन हम टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं थे। अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें कुछ असफलताओं को सहन करना होगा।’’

मसूद ने कहा कि पहले कदम के तौर पर टीम को तेज गेंदबाजों का एक अच्छा पूल बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्य बात यह है कि हमें तेज गेंदबाजों की संख्या को बढ़ाने की जरूरत है और उन गेंदबाजों को प्रोत्साहित करने और लगातार मौके देने की जरूरत है जो नियमित रूप से लाल गेंद का क्रिकेट खेलते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट