विदेश की खबरें | हम भारतीय उद्योग पर विश्वास करते हैं, भारत बायोटेक नियमित रूप से डेटा सौंप रहा:डब्ल्यूएचओ अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचए) की एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत बायोटेक कोवैक्सीन पर ‘‘नियमित रूप से और बहुत तेजी से’’ तकनीकी समिति को आंकड़े सौंप रहा है, जिसे उम्मीद है कि इसे अगले हफ्ते डब्ल्यूएचओ की अंतिम मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र की यह संस्था उच्च गुणवत्ता वाले टीके विनिर्मित करने वाले भारतीय उद्योग पर विश्वास करती है।

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा, 28 अक्टूबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचए) की एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत बायोटेक कोवैक्सीन पर ‘‘नियमित रूप से और बहुत तेजी से’’ तकनीकी समिति को आंकड़े सौंप रहा है, जिसे उम्मीद है कि इसे अगले हफ्ते डब्ल्यूएचओ की अंतिम मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र की यह संस्था उच्च गुणवत्ता वाले टीके विनिर्मित करने वाले भारतीय उद्योग पर विश्वास करती है।

कोवैक्सीन विकसित करने वाली हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने 19 अप्रैल को टीके की आपात उपयोग सूचीबद्धता (ईयूएल) के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन को रूचि पत्र सौंपा था।

मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के तकनीकी सलाहकार समूह की बैठक हुई, जिसने कोवैक्सीन की आपात उपयोग सूचीबद्धता के लिए अंतिम जोखिम-लाभ आकलन करने को लेकर भारत बायोटेक से अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगा है।

डब्ल्यूएचओ में औषधि और स्वास्थ्य उत्पाद तक पहुंच मामलों की सहायक महानिदेशक डॉ मरीयंगेला सिमाओ ने जिनेवा में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ भारत बायोटेक नियमित रूप से और बहुत तेजी से आंकड़े सौंप रहा है और उन्होंने आंकड़ों का बैच पिछली बार 18 अक्टूबर को सौंपा था। ’’

वह कोवैक्सीन को आपात उपयोग सूचीबद्धता प्रदान करने में देर पर एक सवाल का जवाब दे रही थी। उल्लेखनीय है कि चीनी टीके सिनोफाम और सिनोवैक को डेटा के अभाव में ही मंजूरी दे दी गई।

सिमाओ ने कहा कि जब तकनीकी सलाहकार समूह ने 26 अक्टूबर को ईयूएल पर चर्चा के लिए बैठक की थी तब उन्होंने भारत बायोटेक से अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगे थे। कोवैक्सीन ईयूएल के जोखिम-लाभ आकलन के लिए तकनीकी सलाहकार समूह की अगले बैठक दो नवंबर को होगी।

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ भारत बायोटेक से संपर्क में है और वह प्रतिदिन कॉल व बैठकें कर तकनीकी विशेषज्ञ समूह को सौंपे जाने वाले अतिरिक्त डेटा की जरूरतों को स्पष्ट कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह जिक्र करना जरूरी है कि ईयूएल जारी करने में डब्ल्यूएचओ की प्रक्रिया बहुत पारदर्शी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज