खेल की खबरें | हमें यकीन है कि किसी भी परिस्थिति से बाहर निकल सकते हैं : पोलार्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लगातार तीन मैचों में हार के बाद जीत की राह पर लौटी मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने कहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे उनके खिलाड़ियों को एक दूसरे की क्षमता पर भरोसा है और वे कठिन हालात से टीम को निकालने का माद्दा रखते हैं ।

अबुधाबी, 29 सितंबर लगातार तीन मैचों में हार के बाद जीत की राह पर लौटी मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने कहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे उनके खिलाड़ियों को एक दूसरे की क्षमता पर भरोसा है और वे कठिन हालात से टीम को निकालने का माद्दा रखते हैं ।

गत चैम्पियन टीम ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार रखी है ।

टी20 क्रिकेट में 10000 रन और 300 विकेट पूरे करने वाले पोलार्ड ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हम रणनीति बनाकर इस तरह के हालात में नहीं पहुंचते । हमें एक दूसरे पर भरोसा है और यह भी यकीन है कि इन हालात से निकल जायेंगे ।’’

मुंबई 11 मैचों में 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है ।

पोलार्ड ने कहा ,‘‘ हमने खुद को इन हालात में डाला है लेकिन खिलाड़ी और प्रबंधन एकजुट है । सभी खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देने और सर्वश्रेष्ठ समाधान तलाशने की बात है । यही खिलाड़ी हमारे लिये पहले भी कमाल कर चुके हैं और आगे भी करेंगे ।’’

उन्होंने टीम की बाहर से हो रही आलोचना पर कहा ,‘‘ जब बहुत से लोग बाहर से टीका टिप्पणी करने लगते हैं तो कठिन हो जाता है । जो लोग बोलते हैं, उन्हें समझ में नहीं आता कि क्रिकेटरों पर क्या बीतती है । हमारा फोकस इन युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई पर है ।’’

आईपीएल के ठीक बाद होने वाले टी20 विश्व कप में पिचें कैसी होंगी, यह पूछने पर वेस्टइंडीज के इस आक्रामक खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो अभी विश्व कप की बात करना अप्रासंगिक है । हम आईपीएल खेल रहे हैं और इसी पर फोकस होना चाहिये । हर कोई पिच की बात कर रहा है लेकिन आपको हर बार मनचाही पिच नहीं मिल सकती । पेशेवर खिलाड़ियों को हर परिस्थिति में ढलना आना चाहिये ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट