खेल की खबरें | हमने धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाया, टॉस मायने नहीं रखता: कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को स्पिन के अनुकूल चेपॉक पिच की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि उनकी टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए काफी धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाया तथा यहां टॉस का ज्यादा महत्व नहीं था।

चेन्नई, 16 फरवरी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को स्पिन के अनुकूल चेपॉक पिच की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि उनकी टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए काफी धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाया तथा यहां टॉस का ज्यादा महत्व नहीं था।

स्पिनरों की मददगार पिच पर भारत ने मंगलवार को इंग्लैंड को 317 रन की करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने इस पिच की कड़ी आलोचना की थी।

कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हम पिच पर स्पिन और उछाल देखकर घबराए नहीं। हमने मैच में धैर्य दिखाया और 600 से अधिक रन बनाए। हम जानते हैं कि अगर हम इतने रन बनाते है तो हमारे गेंदबाज अपना काम बखूबी ही करेंगे।’’

केविन पीटरसन जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने पहले दिन से ही पिच से मिल रही ‘टर्न (स्पिन)’ का मजाक उड़ाया था और इसे टेस्ट मैच के लिए ‘हिम्मत’ वाला पिच करार दिया था क्योंकि अगर भारतीय टीम टॉस हारती तो उसे बाद में बल्लेबाजी करनी पड़ती।

कोहली ने कहा कि यह (टॉस) अधिक मायने नहीं रखता था।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपने हमारी दूसरी पारी को देखा होगा तो हमने करीब 300 रन बनाये थे। टॉस कोई भी जीतता इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। ’’

भारतीय कप्तान ने कहा कि प्रशंसकों के सामने खेलने से उनकी टीम को बड़ी जीत दर्ज करने में मदद मिली क्योंकि घरेलू दर्शकों के सामने खेलने से टीम का हौसला बढ़ा था। कोवड-19 महामारी से जुड़े प्रतिबंधों के कारण पहला मैच दर्शकों के बिना खेला गया था।

कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम की घरेलू सरजमीं पर यह यह 21वीं जीत थी जिससे उन्होंने करिश्माई कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली।

कोहली ने कहा, ‘‘ घरेलू सरजमीं पर पहले मैच को दर्शकों के बिना खेलना अजीब था। उस टेस्ट के शुरुआती दो दिन हम में उस तरह वैसा जोश नहीं था। इमानदारी से कहूं तो मुझ में भी ऊर्जा की कमी दिख रही थी। लेकिन दूसरी पारी से हम लय में आने लगे और यह हमारे शारीरिक हाव-भाव में भी दिखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दर्शकों की मौजूदगी से यहां काफी फर्क पड़ता है, इस मैच में हमारी टीम का धैर्य और दृढ़ संकल्प इसका एक उदाहरण है । दर्शक इस धैर्य और दृढ़ संकल्प का एक बड़ा हिस्सा है। अगर मैं इस गर्मी में गेंदबाजी करने के लिए दौड़ रहा हूं, तो मुझे लोगों से प्रेरणा की जरूरत होती है। यह हमारे लिए एक आदर्श खेल है।’’

कोहली ने विकेट के पीछे शानदार काम करने के लिए ऋषभ पंत की तारीफ की जिनकी ऑस्ट्रेलिया में काफी आलोचना हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में काफी मेहनत की है। उन्होंने अपना वजन काफी कम किया है और यह उनके प्रदर्शन में दिखता है।’’

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस बात को माना कि भारतीय टीम तीनों विभाग में उन पर भारी पड़ी।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए सीखने का मौका है, आपको ऐसी परिस्थितियों का फिर से सामना करना पड़ सकता है। हमें ऐसे में रन बनाने का तरीका खोजना होगा। हमें एक बल्लेबाज पर दबाव बनाना और छह गेंदों का सामना करना सीखना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम पहले दिन थोड़ी और कड़ाई से गेंदबाजी कर सकते थे और उन्हें अधिक रन बनाने से रोक सकते है। दूसरे दिन से इस विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा