खेल की खबरें | हमें इस जीत की जरूरत थी: बाबर आजम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को यहां आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में कनाडा को सात विकेट से हराने के बाद कहा कि नेट रन रेट की बात उनके जेहन में थी लेकिन पिच ने इसे मुश्किल बना दिया।

न्यूयॉर्क, 11 जून पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को यहां आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में कनाडा को सात विकेट से हराने के बाद कहा कि नेट रन रेट की बात उनके जेहन में थी लेकिन पिच ने इसे मुश्किल बना दिया।

बाबर ने कहा, ‘‘हमें इस जीत की जरूरत थी। हमने गेंदबाजी में अच्छी शुरूआत की। ’’

पाकिस्तान को अपना नेट रन रेट पॉजिटिव करने के लिए इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल करने की जरूरत थी। उसे अमेरिका (0.626) से ज्यादा नेट रन रेट करने के लिए इसे 13.5 ओवर में हासिल करना था।

पर पाकिस्तान ने 15 गेंद रहते कनाडा पर जीत हासिल की जिससे अब उसका नेट रन रेट -0.150 से 0.191 हो गया है।

लेकिन अब भी वह अमेरिका से पीछे है और अगले दौर में जगह बनाने के लिए उसे आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को होने वाले मैच में जीतने के साथ उम्मीद करनी होगी कि अमेरिका अपने दोनों मैच हार जाये।

बाबर ने कहा, ‘‘हमारे जेहन में नेट रन रेट की बात थी लेकिन पिच के कारण मुश्किल हुई। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड