देश की खबरें | हमें शीर्ष पदों पर महिलाओं को नियुक्त करने की जरूरत है : एकता कपूर ने हेमा समिति की रिपोर्ट पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मलयालम फिल्म उद्योग में यौन शोषण को उजागर करने वाली न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मशहूर फिल्म निर्माता एकता आर. कपूर ने मंगलवार को कहा कि महिलाएं कार्यस्थल पर तभी सुरक्षित महसूस करेंगी जब उन्हें समान अवसर मिलेंगे और वे कंपनियों में शीर्ष पद पर आसीन होंगी।

मुंबई, तीन सितंबर मलयालम फिल्म उद्योग में यौन शोषण को उजागर करने वाली न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मशहूर फिल्म निर्माता एकता आर. कपूर ने मंगलवार को कहा कि महिलाएं कार्यस्थल पर तभी सुरक्षित महसूस करेंगी जब उन्हें समान अवसर मिलेंगे और वे कंपनियों में शीर्ष पद पर आसीन होंगी।

अपने प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘‘द बकिंघम मर्डर्स’’ का ट्रेलर जारी होने के मौके पर एकता ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित कामकाजी माहौल सुनिश्चित करने के वास्ते सचेत प्रयास करने होंगे।

एकता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बहुत-सी जगहों पर, हमें शीर्ष पर और कंपनियों को संचालित करने वाली महिलाओं की जरूरत है तथा इसके लिए महिलाओं को भी पहल करनी होगी। और जैसा कि मैंने कहा है कि जब रिपोर्ट आएगी, हम इसके बारे में और पढ़ेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कार्यस्थल पर किसी भी स्थान पर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए सचेत प्रयास करने होंगे। इसका एक बड़ा हिस्सा यह होगा कि महिलाएं पेशेवर नौकरियों का नेतृत्व करें। मुझे लगता है कि ऐसा शुरू होना चाहिए। यह अब भी बहुत उपेक्षित क्षेत्र है।’’

केरल फिल्म उद्योग हेमा समिति की रिपोर्ट में किए चौंकाने वाले खुलासों के बाद अभी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से एक बंगाली अभिनेत्री समेत कई महिला कलाकारों ने मलयालम सिनेमा के जाने-माने कलाकारों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की जिम्मेदारी पुरुषों पर है।

‘द बकिंघम मर्डर्स’ 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणवीर बराड़, एश टंडन, असद राजा, प्रभलीन संधू, संजीव मेहरा, अडवोआ अकोटो और जैन हुसैन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी