देश की खबरें | हम गुजरात में हतोत्साहित दिखते हैं, लेकिन कांग्रेस ही आरएसएस और भाजपा को हरा सकती है: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ता भले ही हतोत्साहित दिख रहे हैं, लेकिन केवल उनकी ही पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को हरा सकती है।

मोडासा (गुजरात), 16 अप्रैल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ता भले ही हतोत्साहित दिख रहे हैं, लेकिन केवल उनकी ही पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को हरा सकती है।

एक सप्ताह में गुजरात की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने आरएसएस और लगभग 30 वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने का अपनी पार्टी का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने गुजरात को कांग्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य बताया, जहां पार्टी कभी एक शक्तिशाली राजनीतिक ताकत हुआ करती थी।

गांधी गुजरात में संगठन को नया रूप देने के कांग्रेस के प्रयासों के तहत जिला इकाइयों को मजबूत करने की प्रायोगिक योजना शुरू करने के बाद अरवल्ली जिले के मोडासा शहर में बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

गुजरात में 2027 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "गुजरात कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। हम गुजरात में हतोत्साहित दिखते हैं, लेकिन हम उन्हें (भाजपा को) राज्य में हरा देंगे। मैं आपको यह बताने आया हूं कि यह मुश्किल नहीं है। हम यह कार्य निश्चित रूप से पूरा करेंगे। केवल कांग्रेस पार्टी ही आरएसएस और भाजपा को हरा सकती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\