देश की खबरें | भारत के लिए अमेरिका के अद्यतन यात्रा परामर्श का हमने संज्ञान लिया है: विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि विभिन्न देशों द्वारा ‘‘अलग-अलग कारकों के आकलन’’ के आधार पर समय-समय पर यात्रा परामर्श जारी किए जाते हैं और ‘‘हमने गौर किया है’’ कि अमेरिका ने भारत के लिए यात्रा परामर्श को अद्यतन किया है।

नयी दिल्ली, 26 जून विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि विभिन्न देशों द्वारा ‘‘अलग-अलग कारकों के आकलन’’ के आधार पर समय-समय पर यात्रा परामर्श जारी किए जाते हैं और ‘‘हमने गौर किया है’’ कि अमेरिका ने भारत के लिए यात्रा परामर्श को अद्यतन किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह बात अमेरिका द्वारा भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए हाल में जारी सलाह के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कही।

अमेरिका ने 16 जून की सलाह में अपने नागरिकों से अपराध और बलात्कार के कारण ‘‘अधिक सावधानी’’ बरतने का आग्रह किया, और उन्हें आतंकवाद के कारण देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों के कुछ हिस्सों की यात्रा न करने की सलाह दी।

जायसवाल ने कहा, "हमने पाया है कि अमेरिका ने भी भारत के लिए यात्रा परामर्श को अद्यतन किया है। मुझे लगता है कि यह 16 जून को हुआ।" उन्होंने कहा कि इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने नयी दिल्ली को सूचित किया कि भारत के लिए परामर्श के स्तर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह "पहले की तरह स्तर 2 पर बना हुआ है।"

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए अमेरिका का यात्रा परामर्श स्तर कई वर्षों से स्तर 2 पर है।’’ भारत के लिए यात्रा परामर्श में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी सरकार के पास ग्रामीण क्षेत्रों में अपने नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की सीमित क्षमता है, जो पूर्वी महाराष्ट्र और उत्तरी तेलंगाना से लेकर पश्चिमी पश्चिम बंगाल तक फैले हुए हैं।

अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड