देश की खबरें | लड़े हैं, लड़ेंगे! हम जीते हैं और हम जीतेंगे : कल्पना सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झामुमो नीत गठबंधन के झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित करते ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि ‘‘अन्याय और उत्पीड़न’’ के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

रांची, पांच फरवरी झामुमो नीत गठबंधन के झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित करते ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि ‘‘अन्याय और उत्पीड़न’’ के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

कल्पना सोरेन (48) ने कहा, ‘‘मैंने लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहूंगी। हम जीते हैं, और हम जीतेंगे।’’

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कह, ‘‘जब तक झारखंड के योद्धा (हेमंत सोरेन) केंद्र और भाजपा की साजिश को हरा कर हमारे साथ नहीं आ जाते, तब तक यह एकाउंट मैं संभालूंगी। हमारे वीर पूर्वजों ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अब समय फिर आ गया है। आपका प्यार और आशीर्वाद वैसा ही बना रहे।’’

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया।

राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायकों ने विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि 29 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

गृहिणी कल्पना एमटेक और एमबीए की पढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा में पूरी की और भुवनेश्वर में अलग-अलग संस्थानों से इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री प्राप्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड