देश की खबरें | हमें रक्षा क्षेत्र में भारत की क्षमताओं पर भरोसा है, पिछली सरकारें संशय में थीं: राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार रक्षा क्षेत्र में ‘‘भारत और भारतीयों की क्षमताओं में विश्वास करती है’’, जबकि पिछली सरकारें कुछ हद तक अपनी क्षमताओं को लेकर ‘‘संशय’’ में थीं।

नयी दिल्ली, सात मार्च रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार रक्षा क्षेत्र में ‘‘भारत और भारतीयों की क्षमताओं में विश्वास करती है’’, जबकि पिछली सरकारें कुछ हद तक अपनी क्षमताओं को लेकर ‘‘संशय’’ में थीं।

रक्षा मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में यह भी कहा कि अगर किसी सरकारी योजना पर मीडिया की ओर से कोई आलोचना होती है तो ‘‘हम उसे स्वीकार करते हैं और उसके अनुरूप बदलाव लाने का प्रयास करते हैं’’।

‘एनडीटीवी डिफेंस समिट’ में सिंह ने कहा, ‘‘जब 2014 में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई, तो हमने रक्षा क्षेत्र को अपनी मुख्य प्राथमिकताओं में से एक बनाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने रक्षा में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम उठाया। सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) की स्थापना से लेकर सीडीएस (प्रमुख रक्षा अध्यक्ष) पद के गठन तक, भारत में हथियारों के विनिर्माण के लिए सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी करना...वे स्वाभाविक रूप से इसे (रक्षा क्षेत्र को) मजबूत करते हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने, सैन्य आधुनिकीकरण और भारत के रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयास को लेकर मैं हमारी सरकार की वैचारिक प्रतिबद्धता को प्रासंगिक बनाने का प्रयास करूंगा।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद जब ‘‘हम कहते हैं कि हम सैन्य आधुनिकीकरण और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, तो मेरा इरादा निश्चित रूप से यह कहने का नहीं है कि पिछली सरकारों ने रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने पर ध्यान नहीं दिया।’’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकारों ने भी अपने तरीके से ध्यान केंद्रित किया और रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयास किए। लेकिन उनमें और हमारे बीच एक बड़ा अंतर है। और, वह अंतर नजरिया का है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘रक्षा क्षेत्र के लिए हमारा दृष्टिकोण भारत की क्षमताओं पर विश्वास करना है। पुरानी सरकारों का नजरिया एक तरह से संशय वाला था। शायद वे भारत की क्षमताओं पर उतना विश्वास नहीं करते थे, जितना हमारी सरकार भारत और भारतीयों की क्षमताओं में विश्वास करती है।’’

अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ‘‘हमारी सरकार’’ भारतीय उद्योग और भारतीय युवाओं में विश्वास करती है तथा भारत में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में आत्मनिर्भर भारत की व्यापक दृष्टि के अनुरूप काम करने वाली भारतीय कॉरपोरेट फर्म और डीपीएसयू पर विश्वास करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे युवा एक कदम बढ़ाएंगे, तो सरकार 100 कदम बढ़ाएगी और अगर वे 100 कदम बढ़ाएंगे, तो हम 1,000 कदम आगे बढ़ेंगे, यही हमारा संकल्प है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट