खेल की खबरें | हम अपनी गलतियों को सुधारने आये हैं : कमिंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि भारत के खिलाफ आगामी बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला में उनकी टीम अपनी गलतियों में सुधार करेगी ताकि एक दशक बाद ट्रॉफी अपने नाम कर सके ।

मुंबई, 22 अक्टूबर आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि भारत के खिलाफ आगामी बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला में उनकी टीम अपनी गलतियों में सुधार करेगी ताकि एक दशक बाद ट्रॉफी अपने नाम कर सके ।

दोनों टीमें 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी । भारत ने आस्ट्रेलिया में पिछली दो श्रृंखला जीती हैं ।

कमिंस ने स्टार स्पोटर्स प्रेस रूम में कहा ,‘‘ हमने एक ब्रेक लिया था और अब पांच मैचों की श्रृंखला को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के खिलाफ पिछली कुछ टेस्ट श्रृंखलाओं में किस्मत ने साथ नहीं दिया लेकिन हमें आस्ट्रेलिया में खेलने पर हमेशा गर्व होता है ।’’

भारत ने 2020 . 21 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थी जब ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में नाबाद 89 रन बनाये और भारत ने गाबा पर 328 रन के लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की थी । इसी श्रृंखला में भारतीय टीम पहले टेस्ट में 36 रन पर आउट हो गई थी ।

कमिंस ने कहा ,‘‘ पिछली दो श्रृंखलायें काफी पहले खेली गई और हमें उसे भुलाना होगा । आस्ट्रेलिया के लिये खेलते समय अपेक्षायें काफी होती है । प्रशंसकों की भी और मीडिया की भी । पिछली श्रृंखला काफी कठिन थी और गाबा पर आखिरी सत्र में फैसला हुआ । हम जीत नहीं सके लेकिन हम इस बार गलतियों में सुधार करेंगे ।’’

उन्होंने पंत को भारत को एक्स फैक्टर कहा लेकिन कहा कि उनकी टीम का फोकस अपनी गलतियों में सुधार करने पर है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ ऋषभ ने पिछली बार शानदार प्रदर्शन किया था । वह मध्यक्रम में उनके लिये एक्स फैक्टर है । वह विकेट के पीछे भी लगातार बोलता रहता है और हमें हंसाता है ।’’

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बारे में पूछने पर कमिंस ने कहा ,‘‘ मैने शुभमन के खिलाफ खेला है लेकिन जायसवाल को ज्यादा खेलते नहीं देखा । दोनों युवा खिलाड़ी हैं और अलग अलग प्रारूपों में काफी रन बनाये हैं । अभी श्रृंखला में समय है तो अभी कुछ कह नहीं सकते कि क्या रणनीति होगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी