देश की खबरें | हम मानवाधिकारों के उल्लंघन की प्रयोगशाला बन गए हैं: धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाली बुद्धिजीवियों से राज्य में ‘‘लोकतांत्रिक मूल्यों के पतन’’ के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ने का बुधवार को आग्रह किया।

कोलकाता, छह जुलाई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाली बुद्धिजीवियों से राज्य में ‘‘लोकतांत्रिक मूल्यों के पतन’’ के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ने का बुधवार को आग्रह किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा स्थान नहीं बनना चाहिए ‘‘जहां लोकतंत्र अपनी अंतिम सांस लेता हो।’’

उन्होंने दावा किया, "हम मानवाधिकारों के उल्लंघन की प्रयोगशाला बन गए हैं।"

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2019 में राज्यपाल के रूप में पदभार संभालने के बाद से धनखड़ का राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार के साथ लगातार टकराव होता रहा है।

धनखड़ ने कहा कि वह राज्य में लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे और वह अपनी संवैधानिक शपथ को विफल नहीं होने दे सकते। उन्होंने कहा कि संविधान सभी के लिए एक निष्पक्ष दृष्टिकोण और समानता की अनुमति देता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति के माध्यम से इसके प्रति एक स्पष्ट संकेत दिया है।

धनखड़ ने कहा कि राज्य के लोगों को यह याद रखना चाहिए कि विभाजन के समय मुखर्जी ने देश के लिए किस तरह सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह मुखर्जी की ही महत्वपूर्ण भूमिका थी जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम बंगाल वर्तमान में है।

उन्होंने कहा, "विभाजन के समय जो खतरा था, उसे भारत मां के इस (मुखर्जी) महान सपूत के महान प्रयासों से ही खत्म किया जा सका।" उन्होंने कहा कि मुखर्जी एक राष्ट्रवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक महान नेता थे जिन्होंने 'भारत मां' की सेवा की सच्ची भावना के साथ अपना जीवन बलिदान कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू