खेल की खबरें | हमारे पास आक्रामक बल्लेबाजी ईकाई है : मोर्गन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने सनराइजर्स हैदराबाद को दस रन से हराने के बाद कहा कि उनकी टीम के पास आईपीएल के सबसे आक्रामक बल्लेबाजी क्रम में से एक है ।

चेन्नई, 12 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने सनराइजर्स हैदराबाद को दस रन से हराने के बाद कहा कि उनकी टीम के पास आईपीएल के सबसे आक्रामक बल्लेबाजी क्रम में से एक है ।

केकेआर के लिये नीतिश राणा ने 56 गेंद में 80 और राहुल त्रिपाठी ने 29 गेंद में 53 रन बनाये । इसके बाद उपकप्तान दिनेश कार्तिक ने नौ गेंद में नाबाद 22 रन बनाकर टीम को छह विकेट पर 187 रन तक पहुंचाया ।

मोर्गन ने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमारे टीम के कई मजबूत पहलू है और उनमें से एक यह है कि दो सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हमारे शीर्षक्रम के बल्लेबाज हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ त्रिपाठी ने तीसरे नंबर पर शानदार बल्लेबाज की । दिनेश की बल्लेबाजी और आंद्रे रसेल की आक्रामकता हमारी टीम की बल्लेबाजी को विध्वंसक बनाती है ।’’

उन्होंने कोरोना संक्रमण से उबरे राणा की खास तौर पर तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ नीतिश ने मैच जिताने वाली पारी खेली । उसने आक्रामक खेल दिखाया और सकारात्मक तेवरों के साथ खेला ।’’

रसेल बल्लेबाजी में नहीं चल सके लेकिन उन्होने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आखिरी ओवर में किफायती गेंदबाजी की ।

मोर्गन ने कहा ,‘‘ मैं खुश हूं । आंद्रे लंबे समय से टीम का हिस्सा है । वह ऐसा खिलाड़ी है जिसके पास टीम को देने के लिये बहुत कुछ है।डैथ ओवरों में गेंदबाजी आसान नहीं है लेकिन उसने शानदार ओवर डाला ।’’

हरभजन सिंह ने पहला ओवर अच्छा डाला लेकिन उसके बाद उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई । मोर्गन ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा ,‘‘ विरोधी टीम के विश्लेषण के आधार पर तैयारी की जाती है । हरभजन ने शानदार मौका बनाया था लेकिन कैच छूट गया । उसके बाद से वह दूसरे खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करते रहे । उनके आने से टीम की ऊर्जा बढी है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\