देश की खबरें | हमारे पास खिताब जीतने वाली टीम , अब दबाव में बेहतर प्रदर्शन जरूरी : पंजाब किंग्स कप्तान मयंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स के नव नियुक्त कप्तान मयंक अग्रवाल का मानना है कि उनके पास आईपीएल खिताब जीतने में सक्षम टीम है ।

नयी दिल्ली, 19 मार्च पंजाब किंग्स के नव नियुक्त कप्तान मयंक अग्रवाल का मानना है कि उनके पास आईपीएल खिताब जीतने में सक्षम टीम है ।

टीम के साथ चार सत्र रहने के बाद अग्रवाल को कप्तानी सौंपी गई है चूंकि उनके सलामी जोड़ीदार केएल राहुल लखनऊ टीम से जुड़ गए हैं ।

अग्रवाल ने पिछले दो सत्रों में 400 से अधिक रन बनाये और राहुल के साथ सफल प्रारंभिक जोड़ी का हिस्सा रहे । उनकी टीम हालांकि प्लेआफ में नहीं पहुंच सकी ।

अग्रवाल ने कहा ,‘‘ हमारे पास खिताब जीतने में सक्षम टीम है । अब खिलाड़ियों को दबाव में अपनी प्रतिभा का परिचय देना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एक टीम के तौर पर हमने नीलामी में अच्छा प्रदर्शन किया । हमें पता था कि टूर्नामेंट मुंबई में खेला जायेगा तो उस आधार पर ही टीम चुनी है । हमें खुशी है कि हमारे पास संतुलित टीम है ।’’

बतौर कप्तान उनकी भूमिका टीम में बढी है लेकिन उनका मानना है कि एक बल्लेबाज के तौर पर कुछ नहीं बदला है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ जब मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं तो मैं सिर्फ बल्लेबाज हूं । हमारे पास कई नेतृत्वकर्ता और अनुभवी खिलाड़ी है जिससे मेरा काम आसान हो गया है । मैं एक बल्लेबाज के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहता हूं । अभी बल्लेबाजी क्रम को लेकर कुछ कह नहीं सकता लेकिन शिखर धवन के टीम से जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट