Adampur By-Election: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने BJP पर कसा तंज, कहा- हम नफरत की राजनीति नहीं करते, स्कूल-अस्पताल बनाते हैं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को यहां कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नफरत की राजनीति नहीं करती बल्कि विकास और स्कूलों तथा अस्पतालों के निर्माण की बात करती है.

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Photo Credits: Twitter)

 Adampur By-Election:  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को यहां कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नफरत की राजनीति नहीं करती बल्कि विकास और स्कूलों तथा अस्पतालों के निर्माण की बात करती है. उन्होंने आदमपुर उपचुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के प्रचार के दौरान पत्रकारों से यह बात कही. मान ने आदमपुर में रोड शो किया और आप उम्मीदवार सतेंद्र सिंह के लिए प्रचार करते हुए गांवों में सभाओं को भी संबोधित किया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हम नफरत की राजनीति नहीं करते. हम विकास की राजनीति करते हैं, हम स्कूल और अस्पताल बनाते हैं.

मान ने लोगों से अच्छे लोगों को चुनने की अपील करते हुए कहा कि इससे पंजाब की तरह अच्छे नतीजे आएंगे. इससे पहले, मान ने जवाहर नगर स्थित एक गुरुद्वारे में मत्था टेका. कुलदीप बिश्नोई के विधायक पद से इस्तीफा देने और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था. यह भी पढ़े: Haryana: केजरीवाल ने आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की

तीन नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस की ओर से इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश मैदान में हैं। वह हिसार से तीन बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके हैं.. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से कांग्रेस के बागी कुर्दा राम नंबरदार चुनाव लड़ रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड