खेल की खबरें | हमने अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया: बांग्लादेश के कोच हथुरुसिंघे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघे ने बुधवार को कहा कि उनके खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी प्रतिभा और क्षमता के साथ न्याय नहीं किया, लेकिन उम्मीद जताई कि शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कानपुर, 25 सितंबर बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघे ने बुधवार को कहा कि उनके खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी प्रतिभा और क्षमता के साथ न्याय नहीं किया, लेकिन उम्मीद जताई कि शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो (20) और अनुभवी शाकिब अल हसन (32) ने पहली पारी में अच्छी शुरुआत के लेकिन वे उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।

दूसरी पारी में न केवल शंटो (82) बल्कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जाकिर हसन (35) और शादमान इस्लाम (35) ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए जिसके कारण बांग्लादेश को करारी हार का सामना करना पड़ा।

हथुरुसिंघे ने कहा,‘‘हम इसको लेकर थोड़े चिंतित हैं क्योंकि जब भी हम इसको लेकर बात करते हैं तो यही कहते हैं कि अगर आपको अच्छी शुरुआत मिलती है तो उसे बड़े स्कोर में बदलो। हमारे कुछ खिलाड़ियों ने क्रीज पर पर्याप्त समय बिताया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए।’’

उन्होंने कहा,‘‘लेकिन भारत की यह टीम अलग-अलग चुनौतियां पेश कर रही है। हम इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसलिए हमें लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी होगी।’’

बांग्लादेश की टीम में बाएं हाथ से खेलने वाले पांच खिलाड़ी हैं जिनमें शीर्ष चार स्थान में बल्लेबाजी करने वाले मोमिनुल हक भी शामिल हैं। बल्लेबाजी में बाएं-दाएं संयोजन आमतौर पर बेहतर काम करता है क्योंकि यह गेंदबाजों को अपनी लाइन और लेंथ से लगातार संयोजन बिठाने के लिए मजबूर करता है। बांग्लादेश हालांकि इस आधार पर टीम का चयन नहीं करेगा।

हथुरुसिंघे ने कहा,‘‘यह हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं फिर चाहे वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हो या बाएं हाथ से। अगर हम टीम में कोई परिवर्तन करते हैं तो वह पिच की स्थिति निर्भर करेगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘जब भी हम टीम में कोई बदलाव करते हैं तो यह देखते हैं कि टीम में शामिल होने वाला खिलाड़ी टीम में क्या नया जोड़ सकता है तथा बाहर होने वाले खिलाड़ी से क्या नुकसान होगा। इसलिए हम इसे बाएं या दाएं हाथ के खिलाड़ी के बजाय समग्र रूप में देखते हैं।’’

ग्रीन पार्क की पिच से स्पिनर को मदद मिल सकती है जिससे दोनों टीम अपने एक तेज गेंदबाज को बाहर कर सकती हैं। लेकिन हथुरुसिंघे ने कहा कि उन्हें अभी नहीं पता कि किस विकेट पर मैच खेला जाएगा।

उन्होंने कहा,‘‘हमने पिच को देखा है लेकिन मैदानकर्मियों ने दो विकेट तैयार कर रखे हैं। उन्होंने हमें यह नहीं बताया कि किस विकेट पर मैच खेला जाएगा। हमें इसके बारे में कल ही पता चलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी