देश की खबरें | हम जनता को जर्नादन मानते हैं जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को : राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ शानदार रहा है क्योंकि वह जनता को जनार्दन मानती है जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को।

जयपुर, सात अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ शानदार रहा है क्योंकि वह जनता को जनार्दन मानती है जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जनता से किये गये सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बीकानेर के कोलायत में सिंह ने भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कहा ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी की राजनीति का ट्रैक रिकार्ड बेहद शानदार है और इसलिये शानदार है क्योंकि हम जनता को जर्नादन मानते है और कांग्रेस के लोग एक परिवार को।’’

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है तो उन्हें दुख होता है।

सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस हमारी सेना के जवानों पर सवाल उठाती है। वे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। पूरी दुनिया को सबूत मिल गया है, सिर्फ कांग्रेस को नहीं मिला।’’

उन्होंने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा कि इससे देश का पैसा, समय और संसाधन बचेंगे।

उन्होंने कहा, "'एक देश, एक चुनाव' को लोगों का समर्थन मिलेगा लेकिन कांग्रेस आदतन इसका विरोध कर रही है।"

उन्होंने कहा कि भारत 2027 की शुरुआत तक अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

राजस्थान में 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी