देश की खबरें | हम 2030 एशियाई पैरा खेलों में 200 पदक जीत सकते हैं: ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यहां कहा कि भारत 2030 में होने वाले एशियाई पैरा खेलों में 200 पदक जीतने का लक्ष्य बना सकता है जो हाल में चीन में खेले गए खेलों से लगभग दोगुना होगा।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यहां कहा कि भारत 2030 में होने वाले एशियाई पैरा खेलों में 200 पदक जीतने का लक्ष्य बना सकता है जो हाल में चीन में खेले गए खेलों से लगभग दोगुना होगा।

भारत ने हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में 29 स्वर्ण पदक सहित 111 पदक जीते थे। अगले एशियाई पैरा खेल 2026 में जापान के आइची नागोया में खेले जाएंगे।

ठाकुर ने पहले खेलो इंडिया पैरा खेलों के उद्घाटन के अवसर पर कहा, ‘‘अगर हम 2022 के एशियाई पैरा खेलों में 111 पदक जीत सकते हैं तो हम 2030 के एशियाई पैरा खेलों में 200 पदक के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘पहले खेलो इंडिया पैरा खेल देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में नए आंदोलन की शुरुआत कर रहा है। यह सभी खिलाड़ियों को समान अवसर देने की दिशा में एक नया कदम है।’’

खेलो इंडिया पैरा खेलों में 32 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सेना खेल बोर्ड के 1400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन खेलों का आयोजन 10 से 17 दिसंबर के बीच तीन स्थलों, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में किया जाएगा।

खिलाड़ी सात खेल एथलेटिक्स, निशानेबाजी, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और भारोत्तोलन में 276 स्वर्ण पदक के लिए अपना भाग्य आजमाएंगे। इन खेलों में शीतल देवी, भावना पटेल और प्रमोद भगत जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।

इन खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिए नरेंद्र मोदी ने भी विशेष संदेश भेजा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट