देश की खबरें | हमे विविधतापूर्ण कार्यस्थल को बढ़ावा देने में भरोसा : स्टालिन के ट्वीट पर न्यू इंडिया एश्योरेंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार द्वारा संचालित बीमा कंपनी नेशनल इंडिया एश्योरेंस ने मंगलवार को कहा कि वह विविधतापूर्ण और शांतिपूर्ण कार्यस्थल को बढ़ावा देने में विश्वास करती है और अगर उससे किसी की भावना आहत हुई है तो वह माफी मांगती है।

चेन्नई, 13 जून सरकार द्वारा संचालित बीमा कंपनी नेशनल इंडिया एश्योरेंस ने मंगलवार को कहा कि वह विविधतापूर्ण और शांतिपूर्ण कार्यस्थल को बढ़ावा देने में विश्वास करती है और अगर उससे किसी की भावना आहत हुई है तो वह माफी मांगती है।

एक दिन पहले ही द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने नेशनल इंडिया एश्योरेंस द्वारा कथित तौर पर हिंदी थोपे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

स्टालिन ने हिंदी के उपयोग को लेकर बीमा कंपनी द्वारा जारी एक परिपत्र को सोमवार को ट्विटर पर साझा किया और कहा कि देश के गैर हिंदी भाषियों और कंपनी के गैर हिंदी भाषी कर्मचारियों का तिरस्कार करने के लिये बीमा कंपनी को माफी मांगनी चाहिये। उन्होंने परिपत्र को तत्काल वापस लिये जाने की भी मांग की थी।

उन्होंने कहा कि वे दिन गये जब भारत के गैर-हिंदी भाषी नागरिक कड़ी मेहनत और प्रतिभा के साथ देश के विकास को बढ़ावा देने में योगदान देने के बावजूद दोयम दर्जे के बर्ताव को सहन करते थे।

स्टालिन ने कहा, ‘‘तमिलनाडु और द्रमुक हिंदी थोपे जाने को रोकने के लिये अपनी शक्ति के तहत सब कुछ करेंगे, जैसा कि हमने अपने इतिहास में हमेशा किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम रेलवे, डाक विभाग, बैंकिंग और संसद जैसे स्थानों से हर जगह हिंदी को मिलने वाले विशेष दर्जे को हटा देंगे, जो हमें और हमारे लोगों को दिन-प्रतिदिन प्रभावित करता है।’’

कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा, "हम एक विविध और शांतिपूर्ण कार्यस्थल को बढ़ावा देने में विश्वास करते हैं जो स्थानीय ओं और संस्कृति को महत्व देता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें