'अपनी सेनाओं पर है हमें गर्व': सीडीएस रावत ने अपने अंतिम सार्वजनिक संदेश में कहा था

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु से एक दिन पहले अपने सार्वजनिक संदेश में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा था, ''अपनी सेनाओं पर है हमें गर्व, आओ मिलकर मनाएं विजय पर्व .

सीडीएस जनरल बिपिन रावत (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु से एक दिन पहले अपने सार्वजनिक संदेश में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा था, ''अपनी सेनाओं पर है हमें गर्व, आओ मिलकर मनाएं विजय पर्व .'' भारतीय थलसेना ने रविवार को 1.09 मिनट की एक वीडियो जारी किया है , जिसमें जनरल रावत ने 1971 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर सशस्त्र बलों के कर्मियों को बधाई दी थी. सेना के सूत्रों ने कहा कि वीडियो सात दिसंबर की शाम रिकॉर्ड किया गया था. जनरल रावत, उनकी पत्नी, रावत के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर समेत 13 लोगों की आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कन्नूर के निकट दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर हुई भयावह हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी.

वीडियो क्लिप में जनरल रावत ने 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में जान गंवाने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देशवासियों से युद्ध में विजय की 50वीं वर्षगांठ मनाने की अपील की. वीडियो में जनरल रावत कहते हैं, ‘‘ मैं स्वर्णिम विजय पर्व के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के सभी वीर सैनिकों को हार्दिक बधाई देता हूं. हम 1971 के युद्ध में जीत की 50वीं वर्षगांठ को विजय पर्व के रूप में मना रहे हैं.'' जनरल रावत ने अपने संदेश के अंत में कहा, ''अपनी सेनाओं पर है हमें गर्व, आओ मिलकर मनाएं विजय पर्व.'' यह भी पढ़ें : गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है केंद्र सरकार: प्रियंका गांधी

वीडियो को इंडिया गेट परिसर में 'विजय पर्व' समारोह के उद्घाटन समारोह में भी चलाया गया. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया. सोलह दिसंबर 1971 को लगभग 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के संयुक्त बलों और ''मुक्ति वाहिनी'' के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड