देश की खबरें | हम विश्वास बहाली के प्रयास कर रहे हैं- सेना प्रमुख ने भारत-चीन वार्ता की सफलता पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त को लेकर चीन के साथ एक समझौता होने की भारत की घोषणा के एक दिन बाद सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि फिलहाल ‘‘हम विश्वास बहाली के प्रयास कर रहे हैं’’ और इसे हासिल करने के लिए दोनों पक्षों को ‘‘एक दूसरे को आश्वस्त’’ करना होगा।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त को लेकर चीन के साथ एक समझौता होने की भारत की घोषणा के एक दिन बाद सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि फिलहाल ‘‘हम विश्वास बहाली के प्रयास कर रहे हैं’’ और इसे हासिल करने के लिए दोनों पक्षों को ‘‘एक दूसरे को आश्वस्त’’ करना होगा।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी यहां रक्षा विचार मंच यूएसआई द्वारा आयोजित एक व्याख्यान के बाद एक संवाद सत्र में बोल रहे थे।

भारत ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय और चीनी वार्ताकार पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त के लिए एक समझौते पर सहमत हुए हैं। इस समझौते को रूस में इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच संभावित मुलाकात से पहले पूर्वी लद्दाख में चार वर्षों से अधिक समय से जारी सैन्य गतिरोध के समाधान की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘जहां तक ​​हमारा सवाल है, हम देख रहे हैं...हम अप्रैल 2020 की यथास्थिति पर वापस जाना चाहते हैं। इसके बाद, हम सैनिकों को हटाने और वास्तविक नियंत्रण रेखा के सामान्य प्रबंधन पर गौर करेंगे। और, एलएसी का यह सामान्य प्रबंधन सिर्फ वहां से शुरू नहीं होगा। इसमें भी चरण हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यही कह रहा हूं। अप्रैल 2020 से हमारा यही रुख रहा है...और आज भी यही है। इसलिए, अभी तक, हम विश्वास बहाली की कोशिश कर रहे हैं। विश्वास बहाली कैसे होगी। विश्वास तब बहाल होगा जब हम एक-दूसरे से मिलेंगे और हम एक-दूसरे को ‘बफर जोन’ के संबंध में समझा पाएंगे और, दोनों को एक-दूसरे को आश्वस्त करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि गश्त से आपको इस तरह की अनुकूल परिस्थिति मिलती है और यही शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘और, जैसे-जैसे हम विश्वास बहाल करेंगे, अन्य चरण भी पूरे होंगे।’’

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को कहा था कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कई हफ्तों तक हुई बातचीत के बाद इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया और यह 2020 में पैदा हुए गतिरोध के समाधान का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा था कि भारतीय और चीनी सैनिक एक बार फिर उसी तरह से गश्त शुरू कर सकेंगे, जैसे वे सीमा पर टकराव शुरू होने से पहले करते थे और चीन के साथ सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी