देश की खबरें | हम सांस्कृतिक जड़ों से गहराई से जुड़े हुए हैं: चौपाल का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को एक 'चौपाल' का उद्घाटन किया और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी जैसे महानगर में इसकी शुरुआत एक मजबूत संदेश देती है कि तेजी से शहरी विकास के बीच भी हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहराई से जुड़े हुए हैं।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को एक 'चौपाल' का उद्घाटन किया और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी जैसे महानगर में इसकी शुरुआत एक मजबूत संदेश देती है कि तेजी से शहरी विकास के बीच भी हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहराई से जुड़े हुए हैं।

वह घोंडा विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्मित चौपाल के उद्घाटन के अवसर पर बोल रही थीं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि गुप्ता ने लोगों को आश्वासन दिया कि दिल्ली में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा और नागरिकों की हर मांग पर ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सांसदों और विधायकों द्वारा प्रस्तावित सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित चौपाल न केवल नागरिकों के साथ सीधे संवाद का माध्यम बनेगा, बल्कि सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करने में एक मजबूत सेतु का काम भी करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े